एमपी में तूफानी मौसम का अलर्ट: 60 Km/h की रफ्तार से चलेंगी आंधियां, 38 जिलों में बारिश की संभावना

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मौसम का मिज़ाज लगातार बिगड़ता जा रहा है।

जून की शुरुआत से ही प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है, और यह रफ्तार फिलहाल थमने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 38 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं ग्वालियर-चंबल संभाग के आठ जिलों में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 60 किमी/घंटा की आंधी के आसार

मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के अनुसार, मंगलवार को ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, मंदसौर और नीमच जिलों में तेज़ आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इन जिलों में तेज हवाएं, बिजली गिरने और पेड़ों के गिरने जैसे जोखिम बने रह सकते हैं।

भोपाल, इंदौर समेत 38 जिलों में भी रहेगा प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, सागर, सीधी, बालाघाट, खंडवा, देवास, धार, बुरहानपुर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, शाजापुर, विदिशा, नर्मदापुरम, हरदा, सीहोर, बैतूल समेत कुल 38 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

बारिश से तापमान में आई गिरावट

सोमवार को शाम के समय प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट लीभोपाल और इंदौर में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आई।

  • भोपाल: 36.4°C

  • इंदौर: 34.6°C

  • ग्वालियर: 38.7°C

  • उज्जैन: 36.0°C

  • जबलपुर: 37.5°C

  • रीवा, सीधी, खजुराहो: 40°C के पार

  • पचमढ़ी (हिल स्टेशन): 29.8°C (प्रदेश में सबसे ठंडा)

गौरतलब है कि मंगलवार को पचमढ़ी में ही मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट मीटिंग आयोजित की जानी है, जिससे मौसम को लेकर प्रशासन अतिरिक्त सतर्क है।

प्री-मानसून एक्टिविटी जारी, दो साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय हैं, जिसके कारण कहीं तेज आंधी तो कहीं बारिश हो रही है। यह स्थिति अगले चार दिनों तक यानी 6 जून तक बनी रह सकती है।

मानसून की राह अभी लंबी

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में मानसून की एंट्री 10 जून के बाद ही संभव है। अभी मानसून महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिर है और आगे बढ़ने में विलंब हो रहा है। जब तक मानसून आगे नहीं बढ़ता, प्री-मानसून गतिविधियों के रूप में बारिश और आंधी जारी रहेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jun 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में तूफानी मौसम का अलर्ट: 60 Km/h की रफ्तार से चलेंगी आंधियां, 38 जिलों में बारिश की संभावना

BHOPAL, MP

जून की शुरुआत से ही प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है, और यह रफ्तार फिलहाल थमने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 38 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं ग्वालियर-चंबल संभाग के आठ जिलों में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 60 किमी/घंटा की आंधी के आसार

मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के अनुसार, मंगलवार को ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, मंदसौर और नीमच जिलों में तेज़ आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इन जिलों में तेज हवाएं, बिजली गिरने और पेड़ों के गिरने जैसे जोखिम बने रह सकते हैं।

भोपाल, इंदौर समेत 38 जिलों में भी रहेगा प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, सागर, सीधी, बालाघाट, खंडवा, देवास, धार, बुरहानपुर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, शाजापुर, विदिशा, नर्मदापुरम, हरदा, सीहोर, बैतूल समेत कुल 38 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

बारिश से तापमान में आई गिरावट

सोमवार को शाम के समय प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट लीभोपाल और इंदौर में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आई।

  • भोपाल: 36.4°C

  • इंदौर: 34.6°C

  • ग्वालियर: 38.7°C

  • उज्जैन: 36.0°C

  • जबलपुर: 37.5°C

  • रीवा, सीधी, खजुराहो: 40°C के पार

  • पचमढ़ी (हिल स्टेशन): 29.8°C (प्रदेश में सबसे ठंडा)

गौरतलब है कि मंगलवार को पचमढ़ी में ही मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट मीटिंग आयोजित की जानी है, जिससे मौसम को लेकर प्रशासन अतिरिक्त सतर्क है।

प्री-मानसून एक्टिविटी जारी, दो साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय हैं, जिसके कारण कहीं तेज आंधी तो कहीं बारिश हो रही है। यह स्थिति अगले चार दिनों तक यानी 6 जून तक बनी रह सकती है।

मानसून की राह अभी लंबी

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में मानसून की एंट्री 10 जून के बाद ही संभव है। अभी मानसून महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिर है और आगे बढ़ने में विलंब हो रहा है। जब तक मानसून आगे नहीं बढ़ता, प्री-मानसून गतिविधियों के रूप में बारिश और आंधी जारी रहेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/stormy-season-alert-in-mp-will-run-at-a-speed/article-23055

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.