महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी का अजीब मामला: पहनकर सोता था आरोपी, श्रमिक कार्ड से खुला राज

भोपाल, (म.प्र.)

On

भोपाल की कोलार पुलिस ने किया गिरफ्तार, कॉलोनियों में दहशत फैलाने वाले आरोपी की मनोवैज्ञानिक जांच की तैयारी

भोपाल के कोलार इलाके में महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करने का एक असामान्य और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोलार पुलिस ने बुधवार को ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया, जो घरों में घुसकर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराता था और उन्हें पहनकर सोता था। आरोपी की पहचान उसके श्रमिक कार्ड से हुई, जो चोरी के दौरान घटनास्थल पर गिर गया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में मनोवैज्ञानिक पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

घटना मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे की है। अमरनाथ कॉलोनी में रहने वाले एक डेयरी संचालक ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने घर की बालकनी में संदिग्ध परछाईं देखी। जब उन्होंने गेट खोलकर शोर मचाया तो आरोपी महिलाओं के अंडरगारमेंट्स लेकर मौके से भाग गया। भागते समय आरोपी का श्रमिक कार्ड वहीं गिर गया, जिस पर उसका नाम दीपेश लिखा था।

घटनास्थल से मिले श्रमिक कार्ड के आधार पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। बुधवार दोपहर कोलार पुलिस ने दीपेश के घर पर दबिश दी। पुलिस जब घर पहुंची तो आरोपी सो रहा था। हैरानी की बात यह रही कि उसने चोरी किए गए महिलाओं के अंडरगारमेंट्स पहन रखे थे। पुलिस ने मौके से कपड़े जब्त किए और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस पूरी कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीड़ित डेयरी संचालक ने पुलिस को बताया कि आरोपी इससे पहले मंदाकिनी कॉलोनी के एक अन्य घर में भी इसी तरह की चोरी कर चुका था। उस घटना में आरोपी द्वारा चुराए गए अंडरगारमेंट्स गलती से उनके घर में छूट गए थे। बाद में इन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी ने ऐसे कितने घरों को निशाना बनाया है।

कोलार पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ चोरी और आपराधिक अतिक्रमण से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी अकेले यह हरकत करता था या इसमें कोई और शामिल था। आसपास की कॉलोनियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

जेपी अस्पताल के क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. राहुल शर्मा का कहना है कि ऐसे मामलों में आरोपी में फेटिशिज्म और वैंडलिज्म जैसी मनोवैज्ञानिक प्रवृत्तियां हो सकती हैं। उनके अनुसार, यह व्यवहार महिलाओं के प्रति आक्रोश, दबी हुई कुंठा या मानसिक असंतुलन का संकेत भी हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि आरोपी की काउंसलिंग और मनोवैज्ञानिक जांच जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है और उसकी पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है या नहीं।

-----------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/strange-case-of-theft-of-womens-undergarments-accused-used-to/article-41685

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.