भोपाल में सरकारी दफ्तरों में हाजिरी पर सख्ती, CM के निर्देश पर जीएडी ने शुरू की मॉनिटरिंग

भोपाल (म.प्र.)

On

वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति पर कड़ी नजर, समय पालन में कोताही पर होगी कार्रवाई

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर राजधानी के प्रमुख सरकारी कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति और समय पालन को लेकर सख्ती शुरू कर दी गई है। आज सुबह 10 बजे सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के अधिकारियों ने वल्लभ भवन, सतपुड़ा भवन और विंध्याचल भवन का दौरा कर सभी विभागों के उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की आवाजाही और उपस्थिति सुनिश्चित करें।

सूत्रों के अनुसार, सीएम के निर्देशानुसार अधिकारियों और कर्मचारियों की मॉनिटरिंग सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक की जा रही है, जबकि उपस्थिति संबंधी संपूर्ण जानकारी सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संकलित की जाएगी। इस दौरान कर्मचारियों के आने-जाने और अनधिकृत अनुपस्थिति पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

CM और मुख्य सचिव दौरे पर, फिर भी सख्ती

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन वर्तमान में भोपाल से बाहर दौरे पर हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपने सचिवालय और सामान्य प्रशासन विभाग को आदेश दिए हैं कि सभी संबंधित दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति, आने-जाने का समय और किसी भी अनाधिकृत अनुपस्थिति की जानकारी नियमित रूप से एकत्र की जाए।

सामान्य प्रशासन विभाग की टीमें तीनों भवनों में तैनात होकर अधिकारियों और कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। अधिकारियों की अनुपस्थिति या समय पालन में कोताही मिलने पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई का संदेश भी जारी किया गया है।

समय पालन पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जनकल्याणकारी योजनाओं और आम जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर समय पर उपस्थित रहें। समय पालन में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

पारदर्शी प्रशासन पर जोर

राज्य सरकार का मानना है कि जनता की सुविधा और पारदर्शी प्रशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में अधिकारी-कर्मचारियों को पूर्ण जिम्मेदारी और समयबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। सरकार का कहना है कि यह कदम केवल हाजिरी की निगरानी तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे सरकारी कार्यों की दक्षता और जवाबदेही बढ़ाने में मदद मिलेगी।

अगले हफ्ते तक जीएडी की टीमों द्वारा संकलित उपस्थिति डेटा का मूल्यांकन किया जाएगा और समय पालन में कमी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह पहल राज्य सरकार की सख्त प्रशासनिक नीति और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की कोशिश का हिस्सा है।

-----------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/strictness-on-attendance-in-government-offices-in-bhopal-gad-started/article-47239

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.