सुमित की सांसों के लिए जद्दोजहद, बोरवेल में पाइप से पहुंचाई जा रही ऑक्सीजन, रेस्क्यू जारी

Guna, MP

मध्य प्रदेश के गुना जिले में शनिवार शाम 10 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया. सुमित को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

मध्य प्रदेश में एक बार फिर बच्चे के बोरवेल में गिरने की घटना सामने आई है. गुना जिले के राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र स्थित पिपल्या गांव में 10 वर्षीय का सुमित 45 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था, जो 39 फीट की गहराई में फंसा हुआ है. सुमित को बचाने के लिए प्रशासन लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है. वहीं पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है. बता दें शनिवार शाम को सुमित बोरवेल में गिरा था.

पाइप के जरिए सुमित को पहुंचाई जा रही ऑक्सीन

बताया जा रहा है कि, रविवार सुबह लगभग 4 बजे तक बचाव दल बोरवेल के समानांतर गड्ढा खोद चुका है. जिसके बाद अब बोरवेल से लेकर समानांतर किए गए गड्ढे में टनल बनाने का काम हाथों से किया जा रहा है. जिसमें कुछ और वक्त लग सकता है. इसके साथ ही पाइप के जरिए सुमित को ऑक्सीजन पहुंचाने का काम किया जा रहा है. मौके पर जिला प्रशासन सहित एसडीआरएफ की टीम मौजूद है. जो सुमित को बचाने का लगातार हरसंभव प्रयास कर रही है.

पतंग उड़ाते वक्त बोरवेल में गिरा सुमित

आपको बता दें शनिवार शाम को राघौगढ़ के पिपल्या गांव में पतंग उड़ाते वक्त खुले पड़े बोरवेल में सुमित गिर गया था. जैसे ही बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना मिली, प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा. पोकलेन और जेसीबी मशीन के जरिए गड्ढा कर बच्चे को बचाने का प्रयास किया जा रहा है. शनिवार शाम से टीम सुमित को बचाने की जद्दोजहद में जुटी हुई है.

      मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौजूद है. वहीं जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक जयवर्धन सिंह भी शनिवार रात घटनास्थल पर पहुंचे.

      पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

      गौरतलब है कि सरकार और प्रशासन की समझाइश और चेतावनी के बाद भी बोरवेल हादसे थमने के नाम नहीं ले रहे हैं. मध्य प्रदेश में बोरवेल में बच्चों के गिरने की खबर आए दिन सामने आती है. इससे पहले 29 जुलाई को सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के कसर गांव में 3 साल की मासूम बोरवेल में गिर गई थी. 5 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी सौम्या को नहीं बचाया जा सका था. इसके अलावा अप्रैल 2024 में रीवा में 6 साल का मयंक बोरवेल में गिर गया था. 46 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मयंक जिंदगी की जंग हार गया था. इसी तरह कई और मामले सामने आ चुके हैं.

      -----------------

      हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
      🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
      🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
      🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
      🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

      📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
      👉 आज ही जुड़िए

      www.dainikjagranmpcg.com
      29 Dec 2024 By दैनिक जागरण

      सुमित की सांसों के लिए जद्दोजहद, बोरवेल में पाइप से पहुंचाई जा रही ऑक्सीजन, रेस्क्यू जारी

      Guna, MP

      मध्य प्रदेश में एक बार फिर बच्चे के बोरवेल में गिरने की घटना सामने आई है. गुना जिले के राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र स्थित पिपल्या गांव में 10 वर्षीय का सुमित 45 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था, जो 39 फीट की गहराई में फंसा हुआ है. सुमित को बचाने के लिए प्रशासन लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है. वहीं पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है. बता दें शनिवार शाम को सुमित बोरवेल में गिरा था.

      पाइप के जरिए सुमित को पहुंचाई जा रही ऑक्सीन

      बताया जा रहा है कि, रविवार सुबह लगभग 4 बजे तक बचाव दल बोरवेल के समानांतर गड्ढा खोद चुका है. जिसके बाद अब बोरवेल से लेकर समानांतर किए गए गड्ढे में टनल बनाने का काम हाथों से किया जा रहा है. जिसमें कुछ और वक्त लग सकता है. इसके साथ ही पाइप के जरिए सुमित को ऑक्सीजन पहुंचाने का काम किया जा रहा है. मौके पर जिला प्रशासन सहित एसडीआरएफ की टीम मौजूद है. जो सुमित को बचाने का लगातार हरसंभव प्रयास कर रही है.

      पतंग उड़ाते वक्त बोरवेल में गिरा सुमित

      आपको बता दें शनिवार शाम को राघौगढ़ के पिपल्या गांव में पतंग उड़ाते वक्त खुले पड़े बोरवेल में सुमित गिर गया था. जैसे ही बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना मिली, प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा. पोकलेन और जेसीबी मशीन के जरिए गड्ढा कर बच्चे को बचाने का प्रयास किया जा रहा है. शनिवार शाम से टीम सुमित को बचाने की जद्दोजहद में जुटी हुई है.

          मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौजूद है. वहीं जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक जयवर्धन सिंह भी शनिवार रात घटनास्थल पर पहुंचे.

          पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

          गौरतलब है कि सरकार और प्रशासन की समझाइश और चेतावनी के बाद भी बोरवेल हादसे थमने के नाम नहीं ले रहे हैं. मध्य प्रदेश में बोरवेल में बच्चों के गिरने की खबर आए दिन सामने आती है. इससे पहले 29 जुलाई को सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के कसर गांव में 3 साल की मासूम बोरवेल में गिर गई थी. 5 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी सौम्या को नहीं बचाया जा सका था. इसके अलावा अप्रैल 2024 में रीवा में 6 साल का मयंक बोरवेल में गिर गया था. 46 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मयंक जिंदगी की जंग हार गया था. इसी तरह कई और मामले सामने आ चुके हैं.

          https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/struggle-for-sumits-breath-oxygen-being-supplied-through-pipe-in/article-6524

          खबरें और भी हैं

          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          टाप न्यूज

          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

          प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

          भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
          देश विदेश 
          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

          संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
          देश विदेश 
          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

          बिजनेस

          ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
          एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
          पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
          शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
          BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
          शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
          Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.