- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- फाइनेंशियल फ्रॉड में फंसकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- "अब कोई रास्ता नहीं बचा"
फाइनेंशियल फ्रॉड में फंसकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- "अब कोई रास्ता नहीं बचा"
Indore, MP
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सत्यम बिरला के रूप में हुई है, जो लिबोदी इलाके का रहने वाला था।
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने मानसिक तनाव और फाइनेंशियल फ्रॉड में फंसने का उल्लेख करते हुए खुद को इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम के अनुसार, सत्यम का शव एमवाय अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सत्यम कुछ समय से आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में उलझा हुआ था और इसी तनाव के चलते उसने यह गंभीर कदम उठाया।
सत्यम के लिखे सुसाइड नोट में उसने अपने माता-पिता, बहन और पत्नी से माफी मांगते हुए लिखा—
“मेरे मरने के बाद यह नोट मिलेगा। मैं यह अपनी गलतियों के कारण कर रहा हूं। मम्मी-पापा, बहन और पत्नी को परेशान न किया जाए। मम्मी-पापा और हिमानी मुझे माफ करना, मेरे पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है।”
पुलिस अब मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके। जांच के बाद यह भी स्पष्ट हो सकेगा कि वह किस प्रकार के फाइनेंशियल फ्रॉड में फंसा हुआ था और किन हालातों ने उसे इतना मजबूर कर दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार सत्यम शांत स्वभाव का युवक था, लेकिन बीते कुछ महीनों से वह काफी तनाव में रहने लगा था। परिवार भी उसकी हालत से परेशान था लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए