- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रीवा में अवैध हथियार से चली गोली, रील बनाने के दौरान छात्रा की मौत
रीवा में अवैध हथियार से चली गोली, रील बनाने के दौरान छात्रा की मौत
Rewa, MP
सेमरिया थाना क्षेत्र के बुसौल गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कॉलेज छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती रील बना रही थी, उसी दौरान अवैध हथियार से गोली चल गई और उसकी मौके पर ही जान चली गई।
मृतका सतना जिले के नागौद की निवासी थी और अपनी मां के साथ ननिहाल आई थी, जहां एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होना था। घटना के वक्त घर में कोई अन्य मौजूद नहीं था, सभी परिजन सीधी जिले में चल रहे विवाह समारोह में गए हुए थे।
छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ग्रेजुएशन फाइनल ईयर की छात्रा थी। घटना के वक्त वह अकेली थी और तभी गोली लगने से उसकी मृत्यु हो गई। गोली सिर में लगने की बात सामने आई है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि युवती रील बनाने के दौरान हथियार का उपयोग कर रही थी, जो गलती से चल गया।
हैरानी की बात यह है कि युवती के पास अवैध हथियार कैसे आया और वह किसका था, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। युवती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और तकनीकी विश्लेषण के ज़रिए सच्चाई जानने की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल, रीवा भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए