- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- गुना: प्रिंसिपल के ट्रांसफर से भड़के छात्र, सड़क पर बैठकर किया चक्काजाम
गुना: प्रिंसिपल के ट्रांसफर से भड़के छात्र, सड़क पर बैठकर किया चक्काजाम
Guna, MP
मध्यप्रदेश के गुना जिले के आरोन क्षेत्र के खामखेड़ा गांव में स्कूल प्रिंसिपल का ट्रांसफर होने पर छात्रों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया।
आक्रोशित विद्यार्थी आरोन-अशोकनगर रोड पर बैठकर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
छात्रों की मांग – प्रिंसिपल को वापस लाया जाए
खामखेड़ा स्कूल में कक्षा 10वीं तक की पढ़ाई होती है। यहां अब तक कालू सिंह डोंडवा प्राचार्य थे, जो प्राइमरी से हाई स्कूल तक का चार्ज संभाल रहे थे। हाल ही में उनका ट्रांसफर कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पहले से ही स्कूल में शिक्षकों की कमी है, अब प्रिंसिपल का चार्ज एक अतिथि शिक्षक को सौंपना पड़ा है। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
तहसीलदार के समझाने पर भी नहीं माने छात्र
छात्रों का कहना है कि जब तक ट्रांसफर निरस्त कर प्रिंसिपल को वापस पदस्थ नहीं किया जाता, वे सड़क से नहीं हटेंगे। सूचना मिलते ही तहसीलदार धीरेन्द्र गुप्ता और पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने छात्रों को समझाने की कोशिश की और कहा कि उनकी मांगें वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई जाएंगी। बावजूद इसके छात्र अपनी जगह डटे रहे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए