होली खेलने से मना किया तो छात्रों ने कॉलेज प्रोफेसरों को बनाया बंधक

INDORE, MP

इंदौर के होलकर साइंस कॉलेज में छात्रों का हंगामा. चैनल गेट लगाकर प्रोफेसर और प्रिंसिपल को हॉल में बंद किया.

शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय में छात्रों ने प्रिंसिपल सहित प्रोफेसरों को बंधक बन लिया है. छात्रों ने सभी प्रोफेसरों को हॉल में फंसाकर महाविद्यालय के मुख्य गेट बंद कर उसमें लकड़ी फंसा दी और किसी को भी बाहर नहीं जाने दिया. इस दौरान छात्रों ने कैंपस में जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया. सभी प्रोफेसर करीब 30 मिनट तक हॉल में बंधक बने रहे. वहीं छात्रों ने हॉल की बिजली सप्लाई भी बंद कर दी थी.

होली के आयोजन को लेकर हंगामा

बता दें कि छात्रों ने कॉलेज में होली आयोजन करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन उन्हें होली मनाने की अनुमति कॉलेज द्वारा नहीं दी गई. इसके विरोध स्वरूप एवीबीपी और छात्रों ने मिलकर जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान प्रोफेसर छात्र आमने-सामने हो गए. वहीं लंबे समय तक छात्रों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई. इसी दौरान छात्रों द्वारा महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन का चैनल गेट लगा दिया गया और प्रोफेसर को बंधक बना लिया.

सुरक्षा कारणों के चलते नहीं दी अनुमति

बंधक प्रोफेसर और कर्मचारियों में से एक कर्मचारी ने खिड़की से बाहर निकल कर हॉल का मुख्य गेट खोला. इसके बाद प्रिसिंपल डॉ. अनामिका जैन सहित सभी लोग बाहर निकल सके. प्रिंसिपल ने कलेक्टर से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी. प्रिसिंपल डॉ. अनामिका जैन ने कहा, '' सुरक्षा कारणों के चलते कैंपस में होली मनाने की अनुमति नहीं दी थी. इसके बावजूद छात्रों ने कॉलेज कैंपस में होली मिलन समारोह को पोस्टर लगा दिए थे.'' कलेक्टर ने पूरे मामले के जांच के निर्देश दिए हैं.

पोस्टर हटाए जाने के बाद हुआ प्रदर्शन

छात्रों ने कहा, '' हम लोग कुछ दिन पहले प्रिंसिपल डॉ. अनामिका जैन से मिलने उनके कक्ष में गए थे. इस दौरान हम लोगों ने उनसे कैंपल में होली मनाने की अनुमति मांगी थी, तब उन्होंने मौखिक रूप से कार्यक्रम करने की अनुमति दे दी थी, लेकिन जब छात्रों ने कार्यक्रम के पोस्टर कॉलेज में चस्पा किए, तो प्रिंसिपल ने सभी पोस्टरों का हटवा दिया. जिससे छात्र नाराज होकर प्रदर्शन करने लगे.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Feb 2025 By दैनिक जागरण

होली खेलने से मना किया तो छात्रों ने कॉलेज प्रोफेसरों को बनाया बंधक

INDORE, MP

शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय में छात्रों ने प्रिंसिपल सहित प्रोफेसरों को बंधक बन लिया है. छात्रों ने सभी प्रोफेसरों को हॉल में फंसाकर महाविद्यालय के मुख्य गेट बंद कर उसमें लकड़ी फंसा दी और किसी को भी बाहर नहीं जाने दिया. इस दौरान छात्रों ने कैंपस में जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया. सभी प्रोफेसर करीब 30 मिनट तक हॉल में बंधक बने रहे. वहीं छात्रों ने हॉल की बिजली सप्लाई भी बंद कर दी थी.

होली के आयोजन को लेकर हंगामा

बता दें कि छात्रों ने कॉलेज में होली आयोजन करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन उन्हें होली मनाने की अनुमति कॉलेज द्वारा नहीं दी गई. इसके विरोध स्वरूप एवीबीपी और छात्रों ने मिलकर जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान प्रोफेसर छात्र आमने-सामने हो गए. वहीं लंबे समय तक छात्रों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई. इसी दौरान छात्रों द्वारा महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन का चैनल गेट लगा दिया गया और प्रोफेसर को बंधक बना लिया.

सुरक्षा कारणों के चलते नहीं दी अनुमति

बंधक प्रोफेसर और कर्मचारियों में से एक कर्मचारी ने खिड़की से बाहर निकल कर हॉल का मुख्य गेट खोला. इसके बाद प्रिसिंपल डॉ. अनामिका जैन सहित सभी लोग बाहर निकल सके. प्रिंसिपल ने कलेक्टर से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी. प्रिसिंपल डॉ. अनामिका जैन ने कहा, '' सुरक्षा कारणों के चलते कैंपस में होली मनाने की अनुमति नहीं दी थी. इसके बावजूद छात्रों ने कॉलेज कैंपस में होली मिलन समारोह को पोस्टर लगा दिए थे.'' कलेक्टर ने पूरे मामले के जांच के निर्देश दिए हैं.

पोस्टर हटाए जाने के बाद हुआ प्रदर्शन

छात्रों ने कहा, '' हम लोग कुछ दिन पहले प्रिंसिपल डॉ. अनामिका जैन से मिलने उनके कक्ष में गए थे. इस दौरान हम लोगों ने उनसे कैंपल में होली मनाने की अनुमति मांगी थी, तब उन्होंने मौखिक रूप से कार्यक्रम करने की अनुमति दे दी थी, लेकिन जब छात्रों ने कार्यक्रम के पोस्टर कॉलेज में चस्पा किए, तो प्रिंसिपल ने सभी पोस्टरों का हटवा दिया. जिससे छात्र नाराज होकर प्रदर्शन करने लगे.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/students-made-college-professors-hostage-if-they-refused-to-play/article-11589

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.