ऐसी हैं मध्यप्रदेश की एंबुलेंस! बीच रास्ते में ही ऑक्सीजन खत्म, 3 साल की बच्ची की मौत

Guna, MP

एंबुलेंस से गुना से भोपाल जा रही 3 साल की बच्ची की मौत. ऑक्सीजन खत्म हुई तो दूसरा सिलेंडर लगाया. वह भी खाली निकला.

मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं पटरी से उतर चुकी हैं. 108 एंबुलेंस सेवा को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं. लेकिन सुधार होता नहीं दिख रहा है. ऐसा ही एक और मामला सामने आया है. एंबुलेंस से 3 साल की बच्ची को लेकर परिजन भोपाल जा रहे थे कि ऑक्सीजन खत्म हो गई और बच्ची की मौत हो गई. रास्ते में ऑक्सीजन खत्म होने पर परिजनों ने कफी कोशिश की कि बच्ची को ब्यावरा अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन इससे पहले ही मौत हो गई.

गुना से बच्ची को लेकर भोपाल के लिए निकली एंबुलेंस

मामले के अनुसार गुना जिले से शुक्रवार सुबह 3 साल की बच्ची को ऑक्सीजन पर लेकर एंबुलेंस भोपाल के लिए निकली. राजगढ़ जिले के ब्यावरा पहुंचने से पहले ही सिलेंडर में ऑक्सीजन खत्म हो गई. दूसरा सिलेंडर लगाया गया तो वह भी खाली निकला. इस प्रकार 3 वर्षीय बालिका ने ब्यावरा सिविल अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया. यह पूरा मामला गुना जिले धरनावदा थाना क्षेत्र के पटना गांव का है. बच्ची को तबियत बिगड़ने के बाद परिजन गुना के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे.

पीड़ित परिजनों ने सुनाई व्यथा

गुना में डॉक्टरों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया. बच्ची को शुक्रवार की सुबह ऑक्सीजन पर गुना से लेकर निकली एंबुलेंस में ब्यावरा से लगभग 5 किलोमीटर पहले ही ऑक्सीजन खत्म हो गई. आननफानन में बच्ची को ब्यावरा सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्ची के दादा ओंकार सिंह कुशवाह का कहना है "बच्ची को बुखार आया था. उसे गुना जिला अस्पताल से भोपाल रेफर कर दिया गया, लेकिन ब्यावरा पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस की ऑक्सीजन खत्म हो गई."

एंबुलेंस के ड्राइवर ने दिखाई अमानवीयता

परिजनों का आरोप है "जिस दौरान वे लोग अस्पताल में अंदर गए, उस दौरान उनका एंबुलेंस का ड्राइवर सामान बाहर फेंककर चला गया. साथ ही उनके सारे दस्तावेज भी ले गया, जिस कारण पोस्टमार्टम के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है. एंबुलेंस चालक के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए." ब्यावरा शहरी थाने के एसआई बीएल मवासे का कहना है "ब्यावरा सिविल अस्पताल से तहरीर प्राप्त हुई थी, जिसमे मृत बालिका का पीएम करा दिया गया है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Mar 2025 By दैनिक जागरण

ऐसी हैं मध्यप्रदेश की एंबुलेंस! बीच रास्ते में ही ऑक्सीजन खत्म, 3 साल की बच्ची की मौत

Guna, MP

मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं पटरी से उतर चुकी हैं. 108 एंबुलेंस सेवा को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं. लेकिन सुधार होता नहीं दिख रहा है. ऐसा ही एक और मामला सामने आया है. एंबुलेंस से 3 साल की बच्ची को लेकर परिजन भोपाल जा रहे थे कि ऑक्सीजन खत्म हो गई और बच्ची की मौत हो गई. रास्ते में ऑक्सीजन खत्म होने पर परिजनों ने कफी कोशिश की कि बच्ची को ब्यावरा अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन इससे पहले ही मौत हो गई.

गुना से बच्ची को लेकर भोपाल के लिए निकली एंबुलेंस

मामले के अनुसार गुना जिले से शुक्रवार सुबह 3 साल की बच्ची को ऑक्सीजन पर लेकर एंबुलेंस भोपाल के लिए निकली. राजगढ़ जिले के ब्यावरा पहुंचने से पहले ही सिलेंडर में ऑक्सीजन खत्म हो गई. दूसरा सिलेंडर लगाया गया तो वह भी खाली निकला. इस प्रकार 3 वर्षीय बालिका ने ब्यावरा सिविल अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया. यह पूरा मामला गुना जिले धरनावदा थाना क्षेत्र के पटना गांव का है. बच्ची को तबियत बिगड़ने के बाद परिजन गुना के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे.

पीड़ित परिजनों ने सुनाई व्यथा

गुना में डॉक्टरों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया. बच्ची को शुक्रवार की सुबह ऑक्सीजन पर गुना से लेकर निकली एंबुलेंस में ब्यावरा से लगभग 5 किलोमीटर पहले ही ऑक्सीजन खत्म हो गई. आननफानन में बच्ची को ब्यावरा सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्ची के दादा ओंकार सिंह कुशवाह का कहना है "बच्ची को बुखार आया था. उसे गुना जिला अस्पताल से भोपाल रेफर कर दिया गया, लेकिन ब्यावरा पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस की ऑक्सीजन खत्म हो गई."

एंबुलेंस के ड्राइवर ने दिखाई अमानवीयता

परिजनों का आरोप है "जिस दौरान वे लोग अस्पताल में अंदर गए, उस दौरान उनका एंबुलेंस का ड्राइवर सामान बाहर फेंककर चला गया. साथ ही उनके सारे दस्तावेज भी ले गया, जिस कारण पोस्टमार्टम के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है. एंबुलेंस चालक के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए." ब्यावरा शहरी थाने के एसआई बीएल मवासे का कहना है "ब्यावरा सिविल अस्पताल से तहरीर प्राप्त हुई थी, जिसमे मृत बालिका का पीएम करा दिया गया है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/such-is-such-a-3-year-old-girl-dies-on/article-13014

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.