धार्मिक यात्रा से लौटते वक्त युवक की अचानक मौत, सीने में दर्द बना कारण

Neemuch, MP

राजस्थान के कोटा जिले से धार्मिक यात्रा पर निकले एक 25 वर्षीय युवक की नीमच जिले में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

 युवक अपने दोस्तों के साथ उज्जैन से लौट रहा था, तभी रास्ते में सीने में तेज दर्द उठा और कुछ ही पलों में उसकी सांसे थम गईं।

मृतक की पहचान एराज बैरवा (निवासी ग्राम बड़ाला, तहसील देवली, जिला कोटा) के रूप में हुई है। वह अपने साथियों के साथ सोमनाथ, द्वारकाधीश और उज्जैन की धार्मिक यात्रा पूरी कर अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही उनकी गाड़ी नीमच जिले की सगराना घाटी के पास पहुंची, एराज को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। इसके बाद वह बेचैनी में आ गया और उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी।

दोस्तों ने बिना समय गंवाए उसे कनावटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार सुबह युवक का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

इस दुखद घटना ने एक बार फिर युवाओं में बढ़ती हृदय संबंधी बीमारियों और अनदेखी स्वास्थ्य समस्याओं की ओर ध्यान खींचा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jul 2025 By दैनिक जागरण

धार्मिक यात्रा से लौटते वक्त युवक की अचानक मौत, सीने में दर्द बना कारण

Neemuch, MP

 युवक अपने दोस्तों के साथ उज्जैन से लौट रहा था, तभी रास्ते में सीने में तेज दर्द उठा और कुछ ही पलों में उसकी सांसे थम गईं।

मृतक की पहचान एराज बैरवा (निवासी ग्राम बड़ाला, तहसील देवली, जिला कोटा) के रूप में हुई है। वह अपने साथियों के साथ सोमनाथ, द्वारकाधीश और उज्जैन की धार्मिक यात्रा पूरी कर अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही उनकी गाड़ी नीमच जिले की सगराना घाटी के पास पहुंची, एराज को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। इसके बाद वह बेचैनी में आ गया और उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी।

दोस्तों ने बिना समय गंवाए उसे कनावटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार सुबह युवक का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

इस दुखद घटना ने एक बार फिर युवाओं में बढ़ती हृदय संबंधी बीमारियों और अनदेखी स्वास्थ्य समस्याओं की ओर ध्यान खींचा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sudden-death-of-a-young-man-while-returning-from-religious/article-29204

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.