- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- अचानक बेचैन हुए और तोड़ दिया दम, BSF आईजी की हार्ट अटैक से मौत
अचानक बेचैन हुए और तोड़ दिया दम, BSF आईजी की हार्ट अटैक से मौत
Gwalior, MP
इन दिनों हार्ट अटैक के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. लोग हंसते, नाचते हृदय घात का शिकार हो रहे हैं. ग्वालियर के टेकनपुर में स्थित बीएसएफ अकादमी में भी आईजी राजेश शर्मा की हार्ट अटैक से मौत हो गई. आईजी के निधन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुख जताया.
हार्ट अटैक आते ही अस्पताल लेकर दौड़े परिजन
बताया जा रहा है कि बीती रात बुधवार को आईजी राजेश शर्मा को अचानक बेचैनी महसूस हुई. इसके बाद उनके परिजन पहले उन्हें बीएसएफ अकादमी में स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उनकी स्थिति देखते हुए तुरंत ग्वालियर जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिसके बाद आईजी शर्मा के परिजन उन्हें लेकर ग्वालियर के ही एक निजी अस्पताल में पहुंचे.
देश की सीमाओं पर निभाई ड्यूटी
अस्पताल पहुंचने से पहले ही आईजी शर्मा की मौत हो चुकी थी. निजी अस्पताल में भी पहुंचने पर ड्यूटी डॉक्टर ने जांच कर आईजी राजेश शर्मा को मृत घोषित कर दिया. बता दें कि, धर्म एक कर्तव्यनिष्ठ बीएसएफ अधिकारी थे और उनके नेतृत्व में देश की सीमाओं की रक्षा के लिहाज से अनेक महत्वपूर्ण अभियान चलाये गए. वे देश की सीमाओं पर तैनात भी रहे.
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जताया दुख
आईजी शर्मा के निधन की खबर मिलने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर लिखा है कि, "मध्य प्रदेश के बीएसएफ में आईजी के पद पर पदस्थ राजेश शर्मा जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है. ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारजनों यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति दें, यही प्रार्थना करता हूँ. ॐ शांति!"
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए