अनोखा प्रदर्शन : अचानक सड़कों पर गेहूं बोने लगे कांग्रेसी, पास जाकर लोगों को समझ आया माजरा

Vidisha, MP

विदिशा में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़कों पर गड्ढों की परेशानी का इस अंदाज में किया विरोध, अचरज में पड़े लोग.

कभी कीचड़ में बैठकर, तो कभी नीम के पत्तों से धुआं कर, इन दिनों प्रदेश कांग्रेस अपने अनोखे प्रदर्शनों को लेकर चर्चा में रहती है. वहीं अब विदिशा से भी कांग्रेस का एक और अनोखा प्रदर्शन सामने आया है. शहर की बदहाल सड़कों को लेकर विदिशा कांग्रेस ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. विदिशा-सांची मार्ग स्थित विवेकानंद चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गड्ढों में गेहूं बोकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को चेतावनी दी. यह सड़क विदिशा शहर का मुख्य प्रवेश मार्ग है बावजूद इसके, सड़क की मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा और अब ये गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं.

गड्ढों से जनता त्रस्त

गौरतलब है कि यह सड़क जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, शासकीय गर्ल्स कॉलेज और खेल स्टेडियम से होकर गुजरती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की उदासीनता के चलते गड्ढों और धूल-धक्कड़ से आम जनता को भारी परेशानी हो रही है. दुर्घटनाओं की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है. इसकी के चलते कांग्रेस ने गड्ढों में गेहूं भरकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया.

Congress wheat sowing protest
सड़क के गड्ढों में गेहूं भरते कांग्रेसी 
 
कांग्रेस ने विरोध के साथ दी चेतावनी

गड्ढों में गेहूं भरकर विरोध प्रदर्शन करने के बाद युवा कांग्रेस नेता विवेक ठाकुर ने कहा, '' शहर के जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी रोजाना इसी रास्ते से गुजरते हैं, फिर भी गड्ढों की अनदेखी की जा रही है. आम जनता हादसों का शिकार हो रही है. यदि जल्द ही गड्ढों की मरम्मत नहीं की गई, तो कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन और तेज होगा और आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा.'' युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि शहर की जनता ने सड़कों की मरम्मत के लिए बार-बार प्रशासन से गुहार लगाई है, लेकिन अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. कांग्रेस के इस प्रदर्शन ने जनता की आवाज को जोरदार तरीके से उठाया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Nov 2024 By दैनिक जागरण

अनोखा प्रदर्शन : अचानक सड़कों पर गेहूं बोने लगे कांग्रेसी, पास जाकर लोगों को समझ आया माजरा

Vidisha, MP

कभी कीचड़ में बैठकर, तो कभी नीम के पत्तों से धुआं कर, इन दिनों प्रदेश कांग्रेस अपने अनोखे प्रदर्शनों को लेकर चर्चा में रहती है. वहीं अब विदिशा से भी कांग्रेस का एक और अनोखा प्रदर्शन सामने आया है. शहर की बदहाल सड़कों को लेकर विदिशा कांग्रेस ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. विदिशा-सांची मार्ग स्थित विवेकानंद चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गड्ढों में गेहूं बोकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को चेतावनी दी. यह सड़क विदिशा शहर का मुख्य प्रवेश मार्ग है बावजूद इसके, सड़क की मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा और अब ये गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं.

गड्ढों से जनता त्रस्त

गौरतलब है कि यह सड़क जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, शासकीय गर्ल्स कॉलेज और खेल स्टेडियम से होकर गुजरती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की उदासीनता के चलते गड्ढों और धूल-धक्कड़ से आम जनता को भारी परेशानी हो रही है. दुर्घटनाओं की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है. इसकी के चलते कांग्रेस ने गड्ढों में गेहूं भरकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया.

Congress wheat sowing protest
सड़क के गड्ढों में गेहूं भरते कांग्रेसी 
 
कांग्रेस ने विरोध के साथ दी चेतावनी

गड्ढों में गेहूं भरकर विरोध प्रदर्शन करने के बाद युवा कांग्रेस नेता विवेक ठाकुर ने कहा, '' शहर के जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी रोजाना इसी रास्ते से गुजरते हैं, फिर भी गड्ढों की अनदेखी की जा रही है. आम जनता हादसों का शिकार हो रही है. यदि जल्द ही गड्ढों की मरम्मत नहीं की गई, तो कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन और तेज होगा और आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा.'' युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि शहर की जनता ने सड़कों की मरम्मत के लिए बार-बार प्रशासन से गुहार लगाई है, लेकिन अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. कांग्रेस के इस प्रदर्शन ने जनता की आवाज को जोरदार तरीके से उठाया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/suddenly-congressmen-started-sowing-wheat-on-the-roads-people-came/article-4119

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.