शुजालपुर में बर्खास्त कर्मचारी का सुसाइड, सुसाइड नोट में 24 लोगों के नाम

Shujalpur, MP

महंगी ब्याज व धोखाधड़ी से परेशान होकर अनिल दोहरे ने किया आत्महत्या, पत्नी पर भी प्रताड़ना का आरोप

 शुजालपुर में बर्खास्त एलडीसी कर्मचारी अनिल दोहरे (55) ने सोमवार सुबह जटाशंकर बांध के पास आत्महत्या कर ली। उनके पास सात पेज का सुसाइड नोट और जहरीले पदार्थ की खाली डिब्बी मिली। सुसाइड नोट में उन्होंने महिला जज समेत 24 लोगों के नाम लिखे हैं, जिनमें से 21 पर पत्नी को प्रताड़ित करने, महंगे ब्याज, सरकारी आवास की बिजली काटने, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

अनिल दोहरे 7 नवंबर से लापता थे। सुसाइड नोट की एक प्रति उन्होंने पत्नी अर्चना दोहरे, जो शुजालपुर में अजाक हॉस्टल की वार्डन हैं, को वॉट्सऐप पर भेजी थी। इसके बाद पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस तीन दिन से उनकी तलाश कर रही थी।

सुसाइड नोट में आरोप

सुसाइड नोट के अनुसार, अनिल दोहरे ने लिखा कि उनके और पत्नी के साथ कई लोगों ने विभिन्न प्रकार की प्रताड़ना और आर्थिक शोषण किया। नोट में उल्लेख है कि ब्याजखोरों ने उनकी पत्नी को 10 से 20 प्रतिशत मासिक ब्याज दर पर फंसाया और खाली चेक लेकर वसूली की।

इसके अलावा, नोट में लोन में हेराफेरी, सरकारी छात्रावास में भ्रष्टाचार और प्रताड़ना, क्वार्टर की लाइट-पानी बंद कराना और व्यक्तिगत धमकियों का भी उल्लेख है। अनिल ने लिखा कि वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं और अब सहन नहीं कर सकते।

पुलिस और एफएसएल टीम की कार्रवाई

सोमवार दोपहर इंदौर से आई एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर सुसाइड नोट और अन्य सबूत एकत्रित किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरी जांच शुरू कर दी है।

परिवार और सामाजिक संदेश

अनिल ने सुसाइड नोट में परिवार की सुरक्षा का निर्देश भी दिया। उन्होंने बड़े बेटे चीकू को और बेटी अदिति (गुड़िया) की पढ़ाई—MBBS पूरी कराने की जिम्मेदारी दी।

सुसाइड नोट में आरोपितों में भ्रष्टाचार, ब्लैकमेलिंग, शोषण और धोखाधड़ी के कई गंभीर मामले शामिल हैं। इसके अलावा नोट में जज और अन्य सरकारी कर्मचारियों के नाम भी दर्ज हैं, जिनसे अनिल ने अपनी मौत की जिम्मेदारी जोड़ी है।

 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/suicide-of-dismissed-employee-in-shujalpur-names-of-24-people/article-37553

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.