- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बोरवेल में गिरे सुमित की गई जान, 16 घंटे तक चला था रेस्क्यू,डॉक्टर ने बताई मौत की ये वजह
बोरवेल में गिरे सुमित की गई जान, 16 घंटे तक चला था रेस्क्यू,डॉक्टर ने बताई मौत की ये वजह
Guna, MP
गुना बोरवेल में गिरे सुमित की मौत हो गई है. सुमित 140 फीट गहरे बोरवेल में गिरा था. हालांकि, 16 घंटे के ऑपरेशन के बाद 10 वर्षीय मासूम को बचा लिया गया था, लेकिन उस दौरान उसकी हालत गंभीर थी. अब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है.
मध्य प्रदेश के गुना में बोरवेल में गिरने के बाद 10 साल के मासूम सुमितकी की मौत हो गई है. 28 दिसंबर की शाम बोरवेल में गिरे बच्चे को 29 दिसंबर की सुबह कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 16 घंटे बाद रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया. उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पातल की ओर लेकर भागा गया, लेकिन उसकी इस घटना में मौत हो गई.
डॉक्टर ने बताई मौत की वजह
बोरवेल में गिरे सुमित की रेस्क्यू कर उसे पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. डॉक्टर ने 10 साल के मासूम के मौत की वजह साफ की. डॉक्टर के मुताबिक, मासूम सुमित की अधिक ठंड के चलते अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. इस वजह से उसकी मौत हो गई.
कड़ी मशक्कत के बाद हुआ था रेस्क्यू
गुना में शनिवार की शाम 5 बजे बोरवेल में 10 साल का मासूम सुमित गिर गया था. उसे बाहर निकालने के लिए SDRF, NDRF समेत जिला प्रशासन और पुलिस बल रात से ही कार्य कर रहा था. अंतत: उसे लगभग 16 घंटे बाद, रविवार की सुबह 9:30 बजे बाहर निकाला गया. इसके बाद बच्चे को वेंटिलेटर पर तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया. लेकिन, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए