- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जबलपुर में पूर्व महापौर और ट्रैफिक पुलिस में झड़प, समर्थकों ने लगाया जाम
जबलपुर में पूर्व महापौर और ट्रैफिक पुलिस में झड़प, समर्थकों ने लगाया जाम
Jabalpur,M.P
मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में गुरुवार रात बलदेव बाग चौराहे पर पूर्व भाजपा महापौर प्रभात साहू और ट्रैफिक आरक्षक के बीच विवाद हो गया।
मामूली बहस देखते ही देखते हंगामे में बदल गई और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि समर्थकों ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। इससे शहर का ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया और अफरा-तफरी मच गई।
हेलमेट चेकिंग से शुरू हुआ विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूर्व महापौर प्रभात साहू अपनी एक्टिवा से आगा चौक की ओर जा रहे थे। इस दौरान एक ट्रैफिक आरक्षक ने उन्हें रोककर हेलमेट चेकिंग की बात कही। इसी बात पर बहस बढ़ी और आरोप है कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। साहू के समर्थकों का कहना है कि आरक्षक ने उनके साथ बदसलूकी की, जबकि आरक्षक मौके से तुरंत वहां से चला गया।
धरना और नारेबाजी से बिगड़ा माहौल
कुछ ही देर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और साहू के समर्थक चौराहे पर जुट गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और सड़क पर बैठकर धरना दे दिया। जाम की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। हालात बिगड़ते देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
विधायक और सांसद मौके पर पहुंचे
मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा विधायक अभिलाष पांडे और सांसद आशीष दुबे भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने समर्थकों को शांत करने की कोशिश की और भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
पुलिस ने हालात काबू में किए
एडिशनल एसपी अंजना तिवारी ने कहा कि इस घटना पर फिलहाल कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है। वहीं, पूर्व महापौर प्रभात साहू ने मीडिया से कहा, “अभी कुछ नहीं हुआ है, जो होना है अब वो होगा।” देर रात पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को समझाकर जाम हटवाया और माहौल शांत कराया। हालांकि, घटना ने शहर के राजनीतिक गलियारों में चर्चा जरूर छेड़ दी है।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए