कर्नल सोफिया पर टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने SIT को दी जांच पूरी करने की मोहलत

Bhopal, MP

On

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी जानकारी को सार्वजनिक करने वाली भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने रोक बरकरार रखी है।

शीर्ष अदालत ने इस गंभीर मामले की जांच कर रही एसआईटी को विस्तृत जांच के लिए अतिरिक्त समय देने का आदेश दिया है। अब मामले की अगली सुनवाई जुलाई के तीसरे सप्ताह में होगी।

सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई के दौरान एसआईटी ने सीलबंद लिफाफे में स्टेटस रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में बताया गया कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है। एसआईटी के अनुसार, अब तक 7 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। बयान के वीडियो विश्लेषण के लिए भोपाल स्थित फॉरेंसिक लैब भेजे गए थे, लेकिन तकनीकी संसाधनों की कमी के कारण उन्हें वापस लौटा दिया गया है। वहीं, एक पत्रकार का मोबाइल सीएफएसएल भेजा गया है।

मंत्री के बयान, माफी और घटना से संबंधित वीडियो क्लिप तथा मीडिया रिपोर्ट्स की भी जांच की जा रही है। कोर्ट को दी गई जानकारी में बताया गया कि तीन आईपीएस अधिकारियों की टीम द्वारा 21 मई से जांच शुरू की गई है। भाषण की स्क्रिप्ट की भी जांच हो रही है और संबंधित मोबाइल डिवाइस जब्त कर लिए गए हैं।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में इस मामले को लेकर चल रही समानांतर सुनवाई को समाप्त किया जाए, क्योंकि एक ही मामले में दो अलग-अलग अदालतों में कार्यवाही नहीं चल सकती।

गौरतलब है कि मंत्री विजय शाह ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी सामने लाने वाली सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद पूरे देश में राजनीतिक और सैन्य हलकों में प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। इस बयान के बाद उनके खिलाफ जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 May 2025 By Nitin Trivedi

कर्नल सोफिया पर टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने SIT को दी जांच पूरी करने की मोहलत

Bhopal, MP

शीर्ष अदालत ने इस गंभीर मामले की जांच कर रही एसआईटी को विस्तृत जांच के लिए अतिरिक्त समय देने का आदेश दिया है। अब मामले की अगली सुनवाई जुलाई के तीसरे सप्ताह में होगी।

सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई के दौरान एसआईटी ने सीलबंद लिफाफे में स्टेटस रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में बताया गया कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है। एसआईटी के अनुसार, अब तक 7 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। बयान के वीडियो विश्लेषण के लिए भोपाल स्थित फॉरेंसिक लैब भेजे गए थे, लेकिन तकनीकी संसाधनों की कमी के कारण उन्हें वापस लौटा दिया गया है। वहीं, एक पत्रकार का मोबाइल सीएफएसएल भेजा गया है।

मंत्री के बयान, माफी और घटना से संबंधित वीडियो क्लिप तथा मीडिया रिपोर्ट्स की भी जांच की जा रही है। कोर्ट को दी गई जानकारी में बताया गया कि तीन आईपीएस अधिकारियों की टीम द्वारा 21 मई से जांच शुरू की गई है। भाषण की स्क्रिप्ट की भी जांच हो रही है और संबंधित मोबाइल डिवाइस जब्त कर लिए गए हैं।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में इस मामले को लेकर चल रही समानांतर सुनवाई को समाप्त किया जाए, क्योंकि एक ही मामले में दो अलग-अलग अदालतों में कार्यवाही नहीं चल सकती।

गौरतलब है कि मंत्री विजय शाह ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी सामने लाने वाली सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद पूरे देश में राजनीतिक और सैन्य हलकों में प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। इस बयान के बाद उनके खिलाफ जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/supreme-court-gives-relief-to-minister-vijay-shah-in-the/article-22428

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.