VIDEO : "सरेंडर करो या खत्म हो जाओ" – सीएम मोहन यादव की नक्सलियों को दो टूक चेतावनी

Ujjain

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नक्सलवाद के खात्मे को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने ku कि साल 2026 तक मध्यप्रदेश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त कर दिया जाएगा।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सलियों को लेकर बड़ा बयान देते हुए साफ कह दिया है कि अब उनके पास सिर्फ दो ही विकल्प हैं – या तो आत्मसमर्पण करें या फिर मारे जाएं। सीएम ने यह चेतावनी उज्जैन में मां शिप्रा के घाट पर ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत सफाई अभियान के दौरान दी।

बालाघाट-मंडला में ऑपरेशन सफल, कई नक्सली ढेर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि बालाघाट और मंडला जिलों में हाल ही में चलाए गए अभियानों में 10 से अधिक कुख्यात नक्सलियों को ढेर किया गया है। उन्होंने कहा, "सरकार का इरादा बिल्कुल स्पष्ट है — नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ना। इन आतंक फैलाने वालों को मध्यप्रदेश की ज़मीन पर नहीं रहने देंगे।"

अमित शाह और पीएम मोदी का संकल्प – 2026 तक नक्सलवाद खत्म

सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में उनका नेतृत्व निर्णायक साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह लगातार नक्सल प्रभावित राज्यों के साथ बैठकों के ज़रिए स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और खुद कई बार छत्तीसगढ़ और अन्य इलाकों का दौरा कर चुके हैं। गौरतलब है कि 17 अप्रैल को नीमच में सीआरपीएफ के 86वें स्थापना दिवस समारोह में भी अमित शाह ने कहा था कि 2026 तक भारत को नक्सलवाद से मुक्त कर दिया जाएगा। इसमें सीआरपीएफ की भूमिका सबसे अहम होगी।

"स्कूल और सड़क नहीं पसंद, सिर्फ दहशत फैलाते हैं" – सीएम का तीखा हमला

बालाघाट दौरे के दौरान भी मुख्यमंत्री ने नक्सलियों को लेकर बेहद सख्त रवैया दिखाते हुए कहा था, “इन लोगों को विकास नहीं पसंद। स्कूल, अस्पताल, सड़क – ये सब इनके एजेंडे में नहीं है। ये लोग सिर्फ दहशत और डर के दम पर राज करना चाहते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हम इनकी एक इंच भी जमीन पर पकड़ नहीं जमने देंगे।”

नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने के प्रयास भी जारी

राज्य और केंद्र सरकार द्वारा नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने और मुख्यधारा में लौटने के लिए कई पुनर्वास योजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन जो हथियार नहीं छोड़ेंगे, उनके खिलाफ सख्त एक्शन की नीति पर सरकार कायम है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Apr 2025 By दैनिक जागरण

VIDEO : "सरेंडर करो या खत्म हो जाओ" – सीएम मोहन यादव की नक्सलियों को दो टूक चेतावनी

Ujjain

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सलियों को लेकर बड़ा बयान देते हुए साफ कह दिया है कि अब उनके पास सिर्फ दो ही विकल्प हैं – या तो आत्मसमर्पण करें या फिर मारे जाएं। सीएम ने यह चेतावनी उज्जैन में मां शिप्रा के घाट पर ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत सफाई अभियान के दौरान दी।

बालाघाट-मंडला में ऑपरेशन सफल, कई नक्सली ढेर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि बालाघाट और मंडला जिलों में हाल ही में चलाए गए अभियानों में 10 से अधिक कुख्यात नक्सलियों को ढेर किया गया है। उन्होंने कहा, "सरकार का इरादा बिल्कुल स्पष्ट है — नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ना। इन आतंक फैलाने वालों को मध्यप्रदेश की ज़मीन पर नहीं रहने देंगे।"

अमित शाह और पीएम मोदी का संकल्प – 2026 तक नक्सलवाद खत्म

सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में उनका नेतृत्व निर्णायक साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह लगातार नक्सल प्रभावित राज्यों के साथ बैठकों के ज़रिए स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और खुद कई बार छत्तीसगढ़ और अन्य इलाकों का दौरा कर चुके हैं। गौरतलब है कि 17 अप्रैल को नीमच में सीआरपीएफ के 86वें स्थापना दिवस समारोह में भी अमित शाह ने कहा था कि 2026 तक भारत को नक्सलवाद से मुक्त कर दिया जाएगा। इसमें सीआरपीएफ की भूमिका सबसे अहम होगी।

"स्कूल और सड़क नहीं पसंद, सिर्फ दहशत फैलाते हैं" – सीएम का तीखा हमला

बालाघाट दौरे के दौरान भी मुख्यमंत्री ने नक्सलियों को लेकर बेहद सख्त रवैया दिखाते हुए कहा था, “इन लोगों को विकास नहीं पसंद। स्कूल, अस्पताल, सड़क – ये सब इनके एजेंडे में नहीं है। ये लोग सिर्फ दहशत और डर के दम पर राज करना चाहते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हम इनकी एक इंच भी जमीन पर पकड़ नहीं जमने देंगे।”

नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने के प्रयास भी जारी

राज्य और केंद्र सरकार द्वारा नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने और मुख्यधारा में लौटने के लिए कई पुनर्वास योजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन जो हथियार नहीं छोड़ेंगे, उनके खिलाफ सख्त एक्शन की नीति पर सरकार कायम है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/surrender-or-finish-cm-mohan-yadavs-naxalites-have-two/article-18200

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.