12 साल के मासूम की संदिग्ध मौत: बुखार पर झाड़फूंक कराई, इलाज में देरी से गई जान

Indore, MP

इंदौर के कनाड़िया इलाके में 12 साल के बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक राज सूर्यवंशी छठवीं कक्षा में पढ़ता था और परिवार का इकलौता पुत्र था।

 शनिवार को दोस्तों के साथ तालाब घूमने गया राज, रविवार को अचानक बुखार से पीड़ित हुआ। परिजनों ने पहले झाड़फूंक कराई, फिर इलाज के लिए अस्पतालों में भटकते रहे, लेकिन समय पर उचित इलाज नहीं मिलने से बच्चे की मौत हो गई।

झाड़फूंक के बाद अस्पतालों के चक्कर

राज के पिता तेजकरण सूर्यवंशी ने बताया कि बुखार आने के बाद वे बेटे को झालरिया स्थित एक बाबा के पास झाड़फूंक करवाने ले गए। बाबा ने झाड़फूंक करने के बाद बच्चे को डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी। इसके बाद परिवार उसे सांई कृपा अस्पताल लेकर गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने किसी बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया।

इसके बाद परिजन एक अन्य निजी अस्पताल गए, लेकिन वहां से भी बच्चे को एमवाय अस्पताल ले जाने को कहा गया। जब तक परिजन एमवाय पहुंचे, तब तक डॉक्टरों ने राज को मृत घोषित कर दिया।

इकलौता बेटा था राज, पिता निजी कंपनी में काम करते हैं

राज सूर्यवंशी छठी कक्षा का छात्र था और अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। पिता तेजकरण एक निजी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में नौकरी करते हैं। मूल रूप से यह परिवार मध्यप्रदेश के सागर जिले का रहने वाला है।

पुलिस कर रही जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

कनाड़िया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बच्चे की मौत को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jul 2025 By दैनिक जागरण

12 साल के मासूम की संदिग्ध मौत: बुखार पर झाड़फूंक कराई, इलाज में देरी से गई जान

Indore, MP

 शनिवार को दोस्तों के साथ तालाब घूमने गया राज, रविवार को अचानक बुखार से पीड़ित हुआ। परिजनों ने पहले झाड़फूंक कराई, फिर इलाज के लिए अस्पतालों में भटकते रहे, लेकिन समय पर उचित इलाज नहीं मिलने से बच्चे की मौत हो गई।

झाड़फूंक के बाद अस्पतालों के चक्कर

राज के पिता तेजकरण सूर्यवंशी ने बताया कि बुखार आने के बाद वे बेटे को झालरिया स्थित एक बाबा के पास झाड़फूंक करवाने ले गए। बाबा ने झाड़फूंक करने के बाद बच्चे को डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी। इसके बाद परिवार उसे सांई कृपा अस्पताल लेकर गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने किसी बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया।

इसके बाद परिजन एक अन्य निजी अस्पताल गए, लेकिन वहां से भी बच्चे को एमवाय अस्पताल ले जाने को कहा गया। जब तक परिजन एमवाय पहुंचे, तब तक डॉक्टरों ने राज को मृत घोषित कर दिया।

इकलौता बेटा था राज, पिता निजी कंपनी में काम करते हैं

राज सूर्यवंशी छठी कक्षा का छात्र था और अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। पिता तेजकरण एक निजी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में नौकरी करते हैं। मूल रूप से यह परिवार मध्यप्रदेश के सागर जिले का रहने वाला है।

पुलिस कर रही जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

कनाड़िया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बच्चे की मौत को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/suspected-death-of-12-year-old-innocent-killed-on-fever/article-27610

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.