छतरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत: कीटनाशक पीने से गई जान, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर जबरन पिलाने का लगाया आरोप

Chhatarpur, MP

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र के बमनी घाट गांव में 33 वर्षीय विवाहिता सुशीला यादव की कीटनाशक दवा पीने से मौत हो गई।

मौत के बाद ससुराल और मायके पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। जहां मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जबरन कीटनाशक पिलाने का आरोप लगाया है, वहीं ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया है।

चाय बनाने को लेकर हुआ था विवाद: भाई ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका के भाई सुनील यादव ने आरोप लगाया कि सुशीला को उसके पति ब्रजेश, सास प्यारी बाई, बहन रामसखी और ससुर चाली ने जबरन कीटनाशक पिलाया। उन्होंने बताया कि घटना से पहले घर में चाय बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके अलावा सुनील ने यह भी दावा किया कि मृतका का पति किसी अन्य महिला से संबंध में था, जिससे सुशीला मानसिक रूप से परेशान रहती थी।

ससुर का बयान: बच्चों के रोने पर कमरे में पहुंचे तो बेहोश मिली

दूसरी ओर, चचेरे ससुर मोतीलाल यादव ने कहा कि जब बच्चों के रोने की आवाज आई तो वह कमरे में पहुंचे, जहां सुशीला बेहोश हालत में पड़ी थी। परिवार वालों ने उसे तुरंत बड़ा मलहरा अस्पताल पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, सुशीला और उसके पति ब्रजेश के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। उनके पांच छोटे बच्चे भी हैं।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

गुलगंज थाना प्रभारी गुरु दत्त शेष ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छतरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत: कीटनाशक पीने से गई जान, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर जबरन पिलाने का लगाया आरोप

Chhatarpur, MP

मौत के बाद ससुराल और मायके पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। जहां मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जबरन कीटनाशक पिलाने का आरोप लगाया है, वहीं ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया है।

चाय बनाने को लेकर हुआ था विवाद: भाई ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका के भाई सुनील यादव ने आरोप लगाया कि सुशीला को उसके पति ब्रजेश, सास प्यारी बाई, बहन रामसखी और ससुर चाली ने जबरन कीटनाशक पिलाया। उन्होंने बताया कि घटना से पहले घर में चाय बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके अलावा सुनील ने यह भी दावा किया कि मृतका का पति किसी अन्य महिला से संबंध में था, जिससे सुशीला मानसिक रूप से परेशान रहती थी।

ससुर का बयान: बच्चों के रोने पर कमरे में पहुंचे तो बेहोश मिली

दूसरी ओर, चचेरे ससुर मोतीलाल यादव ने कहा कि जब बच्चों के रोने की आवाज आई तो वह कमरे में पहुंचे, जहां सुशीला बेहोश हालत में पड़ी थी। परिवार वालों ने उसे तुरंत बड़ा मलहरा अस्पताल पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, सुशीला और उसके पति ब्रजेश के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। उनके पांच छोटे बच्चे भी हैं।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

गुलगंज थाना प्रभारी गुरु दत्त शेष ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/suspected-death-of-a-married-woman-in-chhatarpur-drank-by/article-27312

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.