- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जौरा में युवक की संदिग्ध मौत: रेलवे ब्रिज पर ट्रेन की चपेट में आया सोनू खान, हादसा या साजिश? पुलिस ज...
जौरा में युवक की संदिग्ध मौत: रेलवे ब्रिज पर ट्रेन की चपेट में आया सोनू खान, हादसा या साजिश? पुलिस जांच में जुटी
Morena, MP
जिले के जौरा कस्बे में सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनू खान के रूप में हुई है, जो अपने एक दोस्त के साथ देर रात रेलवे ब्रिज की ओर गया था।
घटनास्थल से उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोनू और उसका दोस्त रेलवे ट्रैक के ऊपर बने ब्रिज पर "तंबाकू की पुड़िया" लेने के बहाने निकले थे। दोनों कुछ देर वहां टहलते रहे, उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेन ग्वालियर की ओर से आई और सोनू उसके चपेट में आ गया। बताया गया कि उसका सिर ट्रेन से टकराया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर मौजूद दोस्त ने आनन-फानन में सोनू को जौरा उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
पुलिस ने जताई जांच की जरूरत, सवालों के घेरे में दोस्त की भूमिका
जौरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई जेपी शर्मा के अनुसार, मामला देखने में हादसा लग रहा है, लेकिन कुछ बिंदु ऐसे हैं जो इसे संदेह के घेरे में डालते हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जब ट्रेन पास आती दिख रही थी, तो दोनों युवक ट्रैक से हटे क्यों नहीं? क्या यह वाकई दुर्घटना थी या जानबूझकर की गई साजिश?
फिलहाल मृतक सोनू का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से अभी तक किसी पर सीधा शक जाहिर नहीं किया गया है और न ही कोई विरोध दर्ज हुआ है। पुलिस सोनू के साथ मौजूद दोस्त से गहन पूछताछ कर रही है ताकि हादसे की असली वजह सामने लाई जा सके।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए