- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ससुर दामाद की संदिग्ध मौतः शराब पीकर आए और घर में कुछ देर बात की, फिर हो गए बेहोश और नहीं उठ पाए
ससुर दामाद की संदिग्ध मौतः शराब पीकर आए और घर में कुछ देर बात की, फिर हो गए बेहोश और नहीं उठ पाए
Betul, MP
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में ससुर और दामाद की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई। घर में बात करते समय दोनों बेहोश गए थे। परिजन दोनों को लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवा कर मामले को जांच में लिया है।
दरअसल घटना बैतूल जिले के ग्राम तरोड़ा बुजुर्ग की है। जहां ससुर और दामाद शराब पीने गांव में गए थे। गांव में दोनों ने छककर शराब पी। गांव से लौटकर आए और घर में कुछ देर बातचीत भी की। बताया जाता है कि बात करते करते दोनों (ससुर दामाद) बेहोश हो गए। दोनों को तत्काल मुलताई ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी और मुलताई थाना स्टाफ गांव पहुंचे। लोगों से पूछताछ की और बयान भी लिए हैं। बातचीत में शराब के जहरीली होने या शराब में जहर मिलाकर पिलाने की आशंका जाहिर की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए