- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- एयरफोर्स स्टेशन आमला में जवान की संदिग्ध मौत, राइफल से खुद को मारी गोली
एयरफोर्स स्टेशन आमला में जवान की संदिग्ध मौत, राइफल से खुद को मारी गोली
Betul, MP
बैतूल जिले के आमला स्थित एयरफोर्स स्टेशन से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। 976 डीएससी प्लाटून 28 एड एयर फोर्स आमला में तैनात लांस नायक सरोज कुमार दास ने बुधवार देर रात ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
गोली उनकी ठोड़ी के नीचे से होकर सिर को आर-पार कर गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
प्रतिबंधित क्षेत्र होने से देरी से सामने आई जानकारी
यह घटना बीते बुधवार रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है, लेकिन एयरफोर्स स्टेशन एक प्रतिबंधित और अत्यधिक संरक्षित क्षेत्र होने के कारण इसकी जानकारी गुरुवार को सार्वजनिक हो सकी। मृतक जवान ओडिशा निवासी था और आमला में अकेले तैनात था।
पत्नी के आने के बाद हुआ पोस्टमार्टम
घटना के समय जवान की पत्नी आमला में नहीं थीं। इसलिए शुक्रवार को उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम आमला सिविल अस्पताल में कराया गया। बीएमओ डॉ. नरवरे ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
आत्महत्या या दुर्घटना? जांच जारी
हालांकि प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है, लेकिन एसआई अमित पवार का कहना है कि अभी इसे सुसाइड कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि कई जवान ड्यूटी के दौरान या आराम करते समय भी राइफल अपने पास रखते हैं, ऐसे में एक्सीडेंटल फायरिंग की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल, पुलिस और एयरफोर्स दोनों ही मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं।
अकेलेपन या मानसिक तनाव की आशंका
जवान आमला में अकेले रहते थे और परिवार ओडिशा में था। ऐसे में यह आशंका भी जताई जा रही है कि अकेलापन या मानसिक तनाव इसके पीछे हो सकता है। हालांकि, अभी तक पत्नी या अन्य परिजनों की ओर से किसी प्रकार की मानसिक परेशानी की पुष्टि नहीं हुई है।
बैतूल एसपी निश्चल एन झारिया ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए