- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मऊगंज में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: परिजनों ने लगाया हत्या और पुलिस पर पक्षपात का आरोप
मऊगंज में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: परिजनों ने लगाया हत्या और पुलिस पर पक्षपात का आरोप
Mauganj, MP
जिले के वार्ड क्रमांक 5, ताजिया चौक में बुधवार देर रात एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान 22 वर्षीय आविदा अंसारी के रूप में हुई है, जिसकी तीन साल पहले मोहम्मद अंसारी से शादी हुई थी। दंपत्ति का एक दो वर्षीय बेटा भी है।
घटना के बाद जहां पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, वहीं मृतका के परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या करार देते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
"मेरी बेटी को दहेज के लालच में मारा गया" – मां का आरोप
मृतका की मां ने बताया कि उन्हें बेटी की मौत की जानकारी समय पर नहीं दी गई। जब वे अस्पताल पहुंचीं, तब आविदा का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा चुका था। उन्होंने दावा किया कि शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान थे, जो आत्महत्या नहीं बल्कि हिंसा की ओर इशारा करते हैं।
परिजनों ने बताया कि शादी के कुछ ही महीनों बाद पांच लाख रुपए दहेज की मांग शुरू हो गई थी और आविदा को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। उन्होंने यह भी कहा कि बेटी ने कई बार अपने हालात के बारे में मायके वालों को बताया था।
पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप
मृतका की मां ने पुलिस पर भी पक्षपात का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि जब वे थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं तो पुलिस ने न केवल उनकी बात को टालने की कोशिश की, बल्कि कथित आत्महत्या से जुड़े दस्तावेजों पर उनसे जबरदस्ती अंगूठा भी लगवाया।
पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना की सूचना मिलते ही केस दर्ज कर लिया गया है और जांच प्रक्रिया जारी है। हालांकि, परिजन जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए