जबलपुर में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हत्या: पोतियों को किया बेहोश, गला घोंटकर ली जान

Jabalpur, MP

शहर के जयप्रकाश नारायण वार्ड में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 70 वर्षीय हीराबाई चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में गला घोंटकर हत्या कर दी गई, जबकि उनके साथ सो रहीं दो नाबालिग नातिनों को बेहोश कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, वहीं परिजनों ने पड़ोसी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बेहोशी की हालत में मिलीं नातिनें, दरवाजा अंदर से था बंद

सोमवार रात हीराबाई अपने घर पर 15 और 17 साल की पोतियों के साथ सोई थीं। अगली सुबह जब बेटी लक्ष्मी चौधरी मां से मिलने पहुंची, तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए — दोनों लड़कियां बेहोश थीं और उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे। हीराबाई मृत अवस्था में ज़मीन पर पड़ी थीं और गले पर दबाव के निशान मौजूद थे।

परिजनों ने जताया शक, पुरानी रंजिश को बताया कारण

मृतका के बेटे अनिल चौधरी ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी गुप्ता परिवार के कुछ सदस्यों से लंबे समय से उनका विवाद चल रहा था। उन्होंने छत्रपाल गुप्ता, पिंकू, पाल और भूरा पर संदेह जताया है। परिजनों का कहना है कि सोमवार को ही इनके एक परिजन को लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिससे रंजिश और गहरी हो गई थी।

पुलिस ने दर्ज किए बयान, रिपोर्ट का इंतजार

कोतवाली थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, और साथ ही मृतका के बेटे-बहू व नातिनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की पुष्टि हो सकेगी।

नातिनों का बयान: "दवा छिड़ककर बेहोश किया गया"

बुजुर्ग महिला के साथ सो रहीं दोनों नाबालिग पोतियों ने होश में आने पर बताया कि एक व्यक्ति कमरे में घुसा और उसने कोई बेहोशी की दवा छिड़ककर उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए गए और दादी की हत्या कर दी गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jul 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हत्या: पोतियों को किया बेहोश, गला घोंटकर ली जान

Jabalpur, MP

प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, वहीं परिजनों ने पड़ोसी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बेहोशी की हालत में मिलीं नातिनें, दरवाजा अंदर से था बंद

सोमवार रात हीराबाई अपने घर पर 15 और 17 साल की पोतियों के साथ सोई थीं। अगली सुबह जब बेटी लक्ष्मी चौधरी मां से मिलने पहुंची, तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए — दोनों लड़कियां बेहोश थीं और उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे। हीराबाई मृत अवस्था में ज़मीन पर पड़ी थीं और गले पर दबाव के निशान मौजूद थे।

परिजनों ने जताया शक, पुरानी रंजिश को बताया कारण

मृतका के बेटे अनिल चौधरी ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी गुप्ता परिवार के कुछ सदस्यों से लंबे समय से उनका विवाद चल रहा था। उन्होंने छत्रपाल गुप्ता, पिंकू, पाल और भूरा पर संदेह जताया है। परिजनों का कहना है कि सोमवार को ही इनके एक परिजन को लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिससे रंजिश और गहरी हो गई थी।

पुलिस ने दर्ज किए बयान, रिपोर्ट का इंतजार

कोतवाली थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, और साथ ही मृतका के बेटे-बहू व नातिनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की पुष्टि हो सकेगी।

नातिनों का बयान: "दवा छिड़ककर बेहोश किया गया"

बुजुर्ग महिला के साथ सो रहीं दोनों नाबालिग पोतियों ने होश में आने पर बताया कि एक व्यक्ति कमरे में घुसा और उसने कोई बेहोशी की दवा छिड़ककर उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए गए और दादी की हत्या कर दी गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/suspected-murder-of-elderly-woman-in-jabalpur-killed-her-unconscious/article-29187

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.