- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- डुमना एयरपोर्ट के पास संदिग्ध युवक गिरफ्तार: खुद को बताया बांग्लादेशी रोहिंग्या, पूछताछ में कई बार ब...
डुमना एयरपोर्ट के पास संदिग्ध युवक गिरफ्तार: खुद को बताया बांग्लादेशी रोहिंग्या, पूछताछ में कई बार बदला बयान
Jabalpur, MP
देशभर में बढ़े सुरक्षा अलर्ट के बीच मध्यप्रदेश के जबलपुर में डुमना एयरपोर्ट से सटे सैन्य क्षेत्र में मंगलवार शाम एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने 23 वर्षीय इस युवक की गतिविधियों पर संदेह होने पर खमरिया थाना पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम रहमत अली बताया और खुद को बांग्लादेश के बागुड़ा जिले का निवासी और रोहिंग्या बताया।
पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक बंगाली भाषा में संवाद करता है, जिससे बातचीत में अड़चन आई और एक ट्रांसलेटर की मदद ली गई। रहमत अली ने पूछताछ में दावा किया कि वह भारत में नौ अन्य लोगों के साथ दाखिल हुआ है, हालांकि इस दावे की पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।
बयान बदलने से पुलिस का शक गहरा
पूछताछ के दौरान युवक बार-बार अपने बयान बदलता रहा। कभी पिता का नाम मन्ना सरकार बताया, तो कभी मोहम्मद। मां का नाम मेमरा बेगम बताया गया। पुलिस का मानना है कि युवक जानबूझकर जानकारी को छुपाने या गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।
शेख हसीना को बताया अपना प्रधानमंत्री
पुलिस द्वारा जब देश और सरकार से संबंधित सवाल किए गए, तो रहमत अली ने शेख हसीना को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बताया। इसके बाद जब उसे बांग्लादेश की तस्वीरें दिखाई गईं तो उसने उन्हें पहचान लिया, जिससे उसके बांग्लादेशी होने की आशंका को बल मिला है।
'खाने के लिए आया हूं' – रहमत अली का जवाब
युवक से जब भारत में आने का कारण पूछा गया, तो उसका जवाब था, "खाना खाने आया हूं।" पुलिस को शक है कि यह जवाब भी भ्रमित करने वाला हो सकता है। इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
एजेंसियां सतर्क, जांच जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय खुफिया शाखा (LIB) और अन्य एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। जबलपुर के एसपी संपत उपाध्याय के अनुसार, युवक की पहचान, उद्देश्य और भारत में मौजूदगी के कारणों की गहन जांच जारी है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की भूमिका संदेहास्पद है और उसके संपर्कों की भी तलाश की जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियां चौकस
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और आतंकी गतिविधियों के इनपुट्स के मद्देनज़र ऐसे किसी भी मामले को हल्के में नहीं लिया जा रहा है। एयरपोर्ट और सैन्य क्षेत्रों के पास किसी संदिग्ध की मौजूदगी अपने आप में सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चुनौती बन सकती है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए