- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मध्य प्रदेश में महावीर जयंती की छुट्टी पर सस्पेंस, विधायकों ने 30 मार्च की मांग की
मध्य प्रदेश में महावीर जयंती की छुट्टी पर सस्पेंस, विधायकों ने 30 मार्च की मांग की
भोपाल (म.प्र.)
मध्य प्रदेश में महावीर जयंती के सरकारी अवकाश को लेकर सस्पेंस जारी है। विधायकों ने 31 मार्च की बजाय 30 मार्च को छुट्टी घोषित करने की मांग की है। सरकार सभी सुझावों और धार्मिक मान्यताओं पर विचार कर रही है।
मध्य प्रदेश में महावीर जयंती का सरकारी अवकाश इस वर्ष 31 मार्च को घोषित किया गया है। हालांकि, बीजेपी और कांग्रेस के कई विधायकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर इसे 30 मार्च पर करने का अनुरोध किया है। विधायकों का तर्क है कि जैन धर्म की परंपराओं के अनुसार महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक इस वर्ष 30 मार्च को पड़ रहा है।
राजपत्र में संशोधन और धार्मिक मान्यताएं
पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र बृजेंद्र सिंह राठौर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि मध्य प्रदेश राजपत्र (असाधारण) के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने 31 मार्च को छुट्टी घोषित की है, जिसे धार्मिक परंपराओं और जनता की भावनाओं को देखते हुए संशोधित किया जाना चाहिए।
हाईकोर्ट और पूर्व उदाहरण
विधायक ने पत्र में जबलपुर हाईकोर्ट की अधिसूचना का हवाला दिया है, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए 30 मार्च को अवकाश घोषित किया गया। उन्होंने पूर्व में होली के अवसर पर शासन द्वारा किए गए संशोधनों का उदाहरण भी दिया और मुख्यमंत्री से सहानुभूतिपूर्वक इस विषय पर विचार करने का अनुरोध किया।
बंडा से भी समर्थन
बंडा (सागर) विधायक वीरेंद्र सिंह लम्बरदार ने भी शासन को पत्र लिखकर अवकाश को 31 मार्च से 30 मार्च पर करने की मांग की। उनका कहना है कि जैन पंचांग और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महावीर जयंती 30 मार्च को मनाई जाएगी और 31 मार्च को छुट्टी का कोई औचित्य नहीं है।
सरकार का मंथन जारी
मुख्य सचिव कार्यालय इस मामले में विभिन्न सुझावों का विश्लेषण कर रहा है। सरकार अब निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार कर रही है ताकि जनता की भावनाओं और धार्मिक मान्यताओं का उचित सम्मान किया जा सके।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए