अनूपपुर में संदिग्ध मौत: संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिरी महिला, हादसा या आत्महत्या—पुलिस जांच जारी

Anuppur, MP

ग्राम पाली के मोहार टोला की घटना, 45 वर्षीय महिला की कुएं में गिरने से मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

 मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक महिला की कुएं में गिरने से मौत का मामला सामने आया है। यह हादसा था या आत्महत्या, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होने की बात कही है। यह मामला पुलिस चौकी फुनगा अंतर्गत ग्राम पाली के मोहार टोला का है, जहाँ 45 वर्षीय महिला का शव कुएं से बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान फूलमती पति बुद्धसेन गोंड के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह वह किसी घरेलू कार्य से घर के पास स्थित कुएं की ओर गई थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गई। काफी समय तक जब महिला घर नहीं लौटी तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास तलाश शुरू की, जहाँ कुएं के पास संदिग्ध स्थिति दिखी।

सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों की मदद से कुएं में उतरकर महिला के शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद घटना की जानकारी फुनगा पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

फुनगा चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

बीट प्रभारी प्रधान आरक्षक सूर्यभान सिंह ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है। महिला के कुएं में गिरने के कारण, परिस्थितियाँ और पारिवारिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय किया जा सकेगा कि मामला पूरी तरह से हादसा है या किसी अन्य कारण से महिला की मौत हुई है।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और महिला की मौत से घर की जिम्मेदारियों पर असर पड़ा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Dec 2025 By दैनिक जागरण

अनूपपुर में संदिग्ध मौत: संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिरी महिला, हादसा या आत्महत्या—पुलिस जांच जारी

Anuppur, MP

 मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक महिला की कुएं में गिरने से मौत का मामला सामने आया है। यह हादसा था या आत्महत्या, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होने की बात कही है। यह मामला पुलिस चौकी फुनगा अंतर्गत ग्राम पाली के मोहार टोला का है, जहाँ 45 वर्षीय महिला का शव कुएं से बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान फूलमती पति बुद्धसेन गोंड के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह वह किसी घरेलू कार्य से घर के पास स्थित कुएं की ओर गई थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गई। काफी समय तक जब महिला घर नहीं लौटी तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास तलाश शुरू की, जहाँ कुएं के पास संदिग्ध स्थिति दिखी।

सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों की मदद से कुएं में उतरकर महिला के शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद घटना की जानकारी फुनगा पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

फुनगा चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

बीट प्रभारी प्रधान आरक्षक सूर्यभान सिंह ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है। महिला के कुएं में गिरने के कारण, परिस्थितियाँ और पारिवारिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय किया जा सकेगा कि मामला पूरी तरह से हादसा है या किसी अन्य कारण से महिला की मौत हुई है।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और महिला की मौत से घर की जिम्मेदारियों पर असर पड़ा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/suspicious-death-in-anuppur-woman-fell-into-well-due-to/article-41084

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.