इंदौर में सास की संदिग्ध मौत, बहू हिरासत में; गला घोंटने और मारपीट का आरोप

Indore,MP

शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक सास की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। श्रीराम नगर में रहने वाली 45 वर्षीय गोमती चौधरी का शव घर के बाथरूम में मिला। मृतका के गले और सिर में चोट के निशान देखे जाने के बाद परिवार ने बहू नेहा चौधरी पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के वक्त सास और बहू ही घर में मौजूद थीं, जबकि ससुर और पति बाहर गए हुए थे।

पुलिस के अनुसार मृतका गोमती के पति कौशल चौधरी और पुत्र संदीप रविवार शाम जब लौटे तो गोमती का शव बाथरूम में पड़ा मिला। गले में निशान और सिर से बहते खून को देखकर परिवारजन सहम गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची विजयनगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है।

परिजनों का कहना है कि बहू नेहा पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी और परिवार में विवाद चल रहा था। शनिवार को भी वह छत से कूदने का प्रयास कर चुकी थी और अपने मायके भोपाल में फोन कर वहां ले जाने की जिद कर रही थी। मायके पक्ष से भी जल्द आने का आश्वासन मिला था।

मृतका के पति कौशल चौधरी का कहना है कि बेटे संदीप और बहू नेहा की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी, और इस दौरान कई बार बहू आत्महत्या की धमकी दे चुकी थी। फिलहाल विजयनगर थाना पुलिस ने बहू नेहा को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jun 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में सास की संदिग्ध मौत, बहू हिरासत में; गला घोंटने और मारपीट का आरोप

Indore,MP

पुलिस के अनुसार मृतका गोमती के पति कौशल चौधरी और पुत्र संदीप रविवार शाम जब लौटे तो गोमती का शव बाथरूम में पड़ा मिला। गले में निशान और सिर से बहते खून को देखकर परिवारजन सहम गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची विजयनगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है।

परिजनों का कहना है कि बहू नेहा पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी और परिवार में विवाद चल रहा था। शनिवार को भी वह छत से कूदने का प्रयास कर चुकी थी और अपने मायके भोपाल में फोन कर वहां ले जाने की जिद कर रही थी। मायके पक्ष से भी जल्द आने का आश्वासन मिला था।

मृतका के पति कौशल चौधरी का कहना है कि बेटे संदीप और बहू नेहा की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी, और इस दौरान कई बार बहू आत्महत्या की धमकी दे चुकी थी। फिलहाल विजयनगर थाना पुलिस ने बहू नेहा को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/suspicious-death-of-mother-in-law-in-indore-accused-of/article-25168

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.