रीवा में युवक की संदिग्ध मौत, मुंबई से लौटने के कुछ घंटे बाद फंदे पर मिला शव

रीवा

By Rohit.P
On

रीवा के सिलचट गांव में मुंबई से लौटे 22 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच के लिए मोबाइल जब्त किया।

रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मुंबई से लौटे एक युवक का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मामला ग्राम सिलचट का है, जहां 22 वर्षीय राज खान पिता इस्लाम खान उर्फ लल्लू ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिवार के लोग सदमे में हैं और किसी को समझ नहीं आ रहा कि आखिर रातों-रात ऐसा क्या हो गया कि युवक ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

जानकारी के मुताबिक राज खान शुक्रवार देर रात महाराष्ट्र के मुंबई से अपने गांव लौटा था। परिजनों ने बताया कि घर पहुंचने के बाद वह सामान्य दिखाई दे रहा था। उसने परिवार के साथ खाना भी खाया और कुछ देर बातचीत करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि सुबह इतनी दर्दनाक खबर सामने आएगी। शनिवार सुबह काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन उसे जगाने पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर घरवालों के होश उड़ गए। राज का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। यह देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए। गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए।

बताया जा रहा है कि युवक कुछ समय से मुंबई में काम कर रहा था और एक दिन पहले ही घर लौटा था। हालांकि उसने किसी तरह की परेशानी या तनाव की बात परिवार से साझा नहीं की थी। ऐसे में आत्महत्या की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही गुढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया और युवक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार मौत का कारण फोन में मौजूद जानकारी से जुड़ा हो सकता है। मोबाइल कॉल डिटेल, चैट और अन्य डिजिटल गतिविधियों को खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पुलिस हर एंगल से मामले को देख रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की गई। गांव के लोगों का कहना है कि राज शांत स्वभाव का था और किसी विवाद में भी नहीं रहता था। ऐसे में घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 May 2026 By Rohit.P

रीवा में युवक की संदिग्ध मौत, मुंबई से लौटने के कुछ घंटे बाद फंदे पर मिला शव

रीवा

रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मुंबई से लौटे एक युवक का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मामला ग्राम सिलचट का है, जहां 22 वर्षीय राज खान पिता इस्लाम खान उर्फ लल्लू ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिवार के लोग सदमे में हैं और किसी को समझ नहीं आ रहा कि आखिर रातों-रात ऐसा क्या हो गया कि युवक ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

जानकारी के मुताबिक राज खान शुक्रवार देर रात महाराष्ट्र के मुंबई से अपने गांव लौटा था। परिजनों ने बताया कि घर पहुंचने के बाद वह सामान्य दिखाई दे रहा था। उसने परिवार के साथ खाना भी खाया और कुछ देर बातचीत करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि सुबह इतनी दर्दनाक खबर सामने आएगी। शनिवार सुबह काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन उसे जगाने पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर घरवालों के होश उड़ गए। राज का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। यह देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए। गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए।

बताया जा रहा है कि युवक कुछ समय से मुंबई में काम कर रहा था और एक दिन पहले ही घर लौटा था। हालांकि उसने किसी तरह की परेशानी या तनाव की बात परिवार से साझा नहीं की थी। ऐसे में आत्महत्या की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही गुढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया और युवक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार मौत का कारण फोन में मौजूद जानकारी से जुड़ा हो सकता है। मोबाइल कॉल डिटेल, चैट और अन्य डिजिटल गतिविधियों को खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पुलिस हर एंगल से मामले को देख रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की गई। गांव के लोगों का कहना है कि राज शांत स्वभाव का था और किसी विवाद में भी नहीं रहता था। ऐसे में घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/suspicious-death-of-youth-in-rewa-dead-body-found-hanging/article-53016

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.