ताप्ती मिल के श्रमिकों को अगस्त में मिलेगा बकाया वेतन: सांसद ने दिल्ली में की वस्त्र मंत्रालय से मुलाकात

Burhanpur, MP

बुरहानपुर की ताप्ती मिल के श्रमिकों को जल्द ही आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। खंडवा से सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने बुधवार को दिल्ली में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव से मुलाकात की।

 उन्होंने ताप्ती मिल के श्रमिकों की वेतन और बोनस संबंधी समस्याओं को गंभीरता से उठाया।

सांसद ने बताया कि ताप्ती मिल नवंबर 2024 से बंद है और करीब 800 श्रमिकों को जून 2025 तक का वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा जून 2023 से 17 महीने की आधी सैलरी भी लंबित है। सचिव ने आश्वासन दिया है कि अगस्त 2025 में श्रमिकों का बकाया वेतन जारी किया जाएगा।

बोनस को लेकर भी जताई चिंता

सांसद पाटील ने सचिव के सामने यह भी बताया कि बुरहानपुर की ताप्ती मिल के श्रमिकों को वर्ष 2021 से अब तक बोनस नहीं मिला है, जबकि मुंबई की तीन एनटीसी मिलों के कर्मचारियों को दो वर्षों का बोनस मिल चुका है। उन्होंने बुरहानपुर के श्रमिकों को भी समान लाभ देने की मांग की।

कोरोना काल से बंद है ताप्ती मिल

एनटीसी (नेशनल टेक्सटाइल कॉर्पोरेशन) की यह युनिट 2020 में कोरोना महामारी के दौरान बंद हो गई थी। यह देश की पहली एनटीसी मिलों में गिनी जाती थी और केंद्र सरकार द्वारा इसके आधुनिकीकरण के लिए 100 करोड़ रुपए का निवेश किया गया था। बंद होने से लगभग 800 प्रत्यक्ष श्रमिक और 1200 अप्रत्यक्ष परिवार प्रभावित हुए हैं।

पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक ने भी उठाई आवाज

11 जुलाई को पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया ने ताप्ती मिल जाकर जीएम के. बाल सुब्रमण्यम से मुलाकात की और वेतन भुगतान की तारीख स्पष्ट करने की मांग की।
वहीं बुरहानपुर की विधायक अर्चना चिटनिस ने भी 2 जून को श्रमिकों के हक में जीएम से चर्चा की थी।

पीएम से मिलकर पुनः संचालन की मांग

6 अगस्त 2024 को सांसद पाटील ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर ताप्ती मिल को फिर से शुरू करने की मांग की थी। उन्होंने मिल की उपयोगिता और रोजगार देने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए केंद्र से सकारात्मक पहल की अपील की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ताप्ती मिल के श्रमिकों को अगस्त में मिलेगा बकाया वेतन: सांसद ने दिल्ली में की वस्त्र मंत्रालय से मुलाकात

Burhanpur, MP

 उन्होंने ताप्ती मिल के श्रमिकों की वेतन और बोनस संबंधी समस्याओं को गंभीरता से उठाया।

सांसद ने बताया कि ताप्ती मिल नवंबर 2024 से बंद है और करीब 800 श्रमिकों को जून 2025 तक का वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा जून 2023 से 17 महीने की आधी सैलरी भी लंबित है। सचिव ने आश्वासन दिया है कि अगस्त 2025 में श्रमिकों का बकाया वेतन जारी किया जाएगा।

बोनस को लेकर भी जताई चिंता

सांसद पाटील ने सचिव के सामने यह भी बताया कि बुरहानपुर की ताप्ती मिल के श्रमिकों को वर्ष 2021 से अब तक बोनस नहीं मिला है, जबकि मुंबई की तीन एनटीसी मिलों के कर्मचारियों को दो वर्षों का बोनस मिल चुका है। उन्होंने बुरहानपुर के श्रमिकों को भी समान लाभ देने की मांग की।

कोरोना काल से बंद है ताप्ती मिल

एनटीसी (नेशनल टेक्सटाइल कॉर्पोरेशन) की यह युनिट 2020 में कोरोना महामारी के दौरान बंद हो गई थी। यह देश की पहली एनटीसी मिलों में गिनी जाती थी और केंद्र सरकार द्वारा इसके आधुनिकीकरण के लिए 100 करोड़ रुपए का निवेश किया गया था। बंद होने से लगभग 800 प्रत्यक्ष श्रमिक और 1200 अप्रत्यक्ष परिवार प्रभावित हुए हैं।

पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक ने भी उठाई आवाज

11 जुलाई को पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया ने ताप्ती मिल जाकर जीएम के. बाल सुब्रमण्यम से मुलाकात की और वेतन भुगतान की तारीख स्पष्ट करने की मांग की।
वहीं बुरहानपुर की विधायक अर्चना चिटनिस ने भी 2 जून को श्रमिकों के हक में जीएम से चर्चा की थी।

पीएम से मिलकर पुनः संचालन की मांग

6 अगस्त 2024 को सांसद पाटील ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर ताप्ती मिल को फिर से शुरू करने की मांग की थी। उन्होंने मिल की उपयोगिता और रोजगार देने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए केंद्र से सकारात्मक पहल की अपील की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tapti-mill-workers-will-get-arrears-of-salary-in-august/article-27856

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.