पचमढ़ी में परमिट जब्ती के विरोध में टैक्सी-जिप्सी चालकों का हंगामा, झंडा चौक पर चक्काजाम से थमी रफ्तार

Narmadapuram, MP

पचमढ़ी के बाजार क्षेत्र में सवारी बैठाने पर प्रशासन की सख्ती के चलते गुरुवार को टैक्सी और जिप्सी चालकों ने विरोध प्रदर्शन किया।

परमिट जब्ती और गाड़ियों की थाने में खड़ी की गई कार्रवाई से भड़के चालकों ने झंडा चौक पर चक्काजाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई।

सुबह चेकिंग में 20 गाड़ियों के परमिट जब्त, 3 थाने में खड़ी की गईं

ट्रैफिक डीएसपी संतोष मिश्रा के नेतृत्व में सुबह 7 बजे होटल आइलैंड से पुराने बस स्टैंड तक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नागफनी और काजरी मार्गों के लिए बाजार से सवारियां भर रही गाड़ियों पर कार्रवाई करते हुए 20 वाहनों के परमिट जब्त किए गए और 3 गाड़ियों को थाने भेजा गया। प्रशासन के अनुसार, इन वाहनों ने सवारी बैठाने के निर्धारित स्थानों का उल्लंघन किया था।

परमिट जब्ती की खबर से भड़के चालक, 9:50 बजे झंडा चौक पर लगाया जाम

कार्रवाई की जानकारी मिलते ही टैक्सी और जिप्सी चालक आक्रोशित हो गए और करीब 9:50 बजे झंडा चौक पर एकत्र होकर सड़क पर बैठ गए। उन्होंने जब्त परमिट और गाड़ियों की रिहाई की मांग की। इससे मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक पूरी तरह रुक गया। मौके पर पहुंचे SDOP मोहित यादव, थाना प्रभारी अनूप सिंह उईके और SI विपिन पाल ने ड्राइवरों से बातचीत कर उन्हें थाने बुलाया और स्थिति को शांत किया।

बारिश के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा

नागद्वारी यात्रा 19 से 29 जुलाई तक चल रही है। शुरुआत में बारिश न होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या कम रही, लेकिन पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण गुरुवार सुबह 6 से 11 बजे के बीच लगभग 10,000 श्रद्धालु नागफनी के रास्ते पैदल यात्रा पर रवाना हुए। पचमढ़ी में अब श्रद्धालुओं की भीड़ फिर से बढ़ने लगी है।

किराया मनमानी और ओवरलोडिंग पर प्रशासन की नजर

प्रशासन ने पचमढ़ी से जलगली तक 50 रुपए और काजरी तक 500 रुपए का अधिकतम किराया निर्धारित किया है, लेकिन टैक्सी और जिप्सी चालकों द्वारा 1000 रुपए तक वसूली की जा रही है। इसके साथ ही निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर खतरनाक पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करवाई जा रही है। इस पर STF, यातायात पुलिस और RTO की संयुक्त टीमें सख्ती से कार्रवाई कर रही हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पचमढ़ी में परमिट जब्ती के विरोध में टैक्सी-जिप्सी चालकों का हंगामा, झंडा चौक पर चक्काजाम से थमी रफ्तार

Narmadapuram, MP

परमिट जब्ती और गाड़ियों की थाने में खड़ी की गई कार्रवाई से भड़के चालकों ने झंडा चौक पर चक्काजाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई।

सुबह चेकिंग में 20 गाड़ियों के परमिट जब्त, 3 थाने में खड़ी की गईं

ट्रैफिक डीएसपी संतोष मिश्रा के नेतृत्व में सुबह 7 बजे होटल आइलैंड से पुराने बस स्टैंड तक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नागफनी और काजरी मार्गों के लिए बाजार से सवारियां भर रही गाड़ियों पर कार्रवाई करते हुए 20 वाहनों के परमिट जब्त किए गए और 3 गाड़ियों को थाने भेजा गया। प्रशासन के अनुसार, इन वाहनों ने सवारी बैठाने के निर्धारित स्थानों का उल्लंघन किया था।

परमिट जब्ती की खबर से भड़के चालक, 9:50 बजे झंडा चौक पर लगाया जाम

कार्रवाई की जानकारी मिलते ही टैक्सी और जिप्सी चालक आक्रोशित हो गए और करीब 9:50 बजे झंडा चौक पर एकत्र होकर सड़क पर बैठ गए। उन्होंने जब्त परमिट और गाड़ियों की रिहाई की मांग की। इससे मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक पूरी तरह रुक गया। मौके पर पहुंचे SDOP मोहित यादव, थाना प्रभारी अनूप सिंह उईके और SI विपिन पाल ने ड्राइवरों से बातचीत कर उन्हें थाने बुलाया और स्थिति को शांत किया।

बारिश के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा

नागद्वारी यात्रा 19 से 29 जुलाई तक चल रही है। शुरुआत में बारिश न होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या कम रही, लेकिन पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण गुरुवार सुबह 6 से 11 बजे के बीच लगभग 10,000 श्रद्धालु नागफनी के रास्ते पैदल यात्रा पर रवाना हुए। पचमढ़ी में अब श्रद्धालुओं की भीड़ फिर से बढ़ने लगी है।

किराया मनमानी और ओवरलोडिंग पर प्रशासन की नजर

प्रशासन ने पचमढ़ी से जलगली तक 50 रुपए और काजरी तक 500 रुपए का अधिकतम किराया निर्धारित किया है, लेकिन टैक्सी और जिप्सी चालकों द्वारा 1000 रुपए तक वसूली की जा रही है। इसके साथ ही निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर खतरनाक पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करवाई जा रही है। इस पर STF, यातायात पुलिस और RTO की संयुक्त टीमें सख्ती से कार्रवाई कर रही हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/taxi-jpsi-drivers-stopped-at-jhanda-chowk-in-protest-against-permit/article-28659

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.