- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सिंगरौली: इंदिरा चौक पर भारी होर्डिंग गिरने से शिक्षक की मौत, शिक्षिका गंभीर घायल, परिजनों ने प्रशास...
सिंगरौली: इंदिरा चौक पर भारी होर्डिंग गिरने से शिक्षक की मौत, शिक्षिका गंभीर घायल, परिजनों ने प्रशासन के खिलाफ जताया आक्रोश
singroli, MP
शहर के नवजीवन विहार स्थित इंदिरा चौक पर शनिवार देर शाम आई तेज आंधी-तूफान ने एक बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। तेज हवाओं के चलते सड़क किनारे लगा एक भारी-भरकम होर्डिंग अचानक बाइक सवार शिक्षक और शिक्षिका पर आ गिरा। इस हादसे में शिक्षक राकेश रजक (38), निवासी कोहरोल, जिला सोनभद्र (उ.प्र.) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि शिक्षिका प्रतिभा मिश्रा की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के वक्त दोनों शिक्षण कार्य से लौट रहे थे। राकेश रजक लालचंद आईटीआई में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे, जबकि प्रतिभा मिश्रा हाल ही में भोपाल से छुट्टियों पर सिंगरौली आई थीं। बताया जा रहा है कि प्रतिभा की हाल ही में शादी हुई थी।
गंभीर रूप से घायल प्रतिभा को पहले जिला ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, फिर परिजनों द्वारा बेहतर इलाज हेतु उन्हें नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से अब तक कोई विशेष मदद नहीं मिली है और सारा इलाज वे खुद के खर्च पर करा रहे हैं।

हंगामा और चक्का जाम
प्रशासन की बेरुखी से आक्रोशित मृतक राकेश रजक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह इंदिरा चौक पर प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया। प्रशासन की ओर से उन्हें विन्ध्यनगर थाना बुलाकर समझाइश दी गई। बाद में प्रशासन ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी और पीड़ित परिवार को यथासंभव मदद दी जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, मृतक के एक परिजन को नगर निगम में नौकरी देने का वादा किया गया है, साथ ही अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये की सहायता भी दी गई है।
परिजनों की मांगें और सवाल
मृतक के परिजनों का कहना है कि यह हादसा प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है, क्योंकि होर्डिंग की स्थिति जर्जर थी और समय रहते इसे हटाया नहीं गया। अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन इस दुखद घटना के पीड़ितों को उचित आर्थिक सहयोग देगा? या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह कागजों में सिमट कर रह जाएगा?
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए