- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- MP में शिक्षक भर्ती परीक्षा शुरू: 13 शहरों में बनाए गए सेंटर, लाखों उम्मीदवारों की परीक्षा आज से
MP में शिक्षक भर्ती परीक्षा शुरू: 13 शहरों में बनाए गए सेंटर, लाखों उम्मीदवारों की परीक्षा आज से
BHOPAL, MP
मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग की बहुप्रतीक्षित भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इस परीक्षा में लगभग डेढ़ लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा का आयोजन राज्य के 13 प्रमुख शहरों में किया जा रहा है।
दो शिफ्टों में होगी परीक्षा
परीक्षा का संचालन प्रतिदिन दो शिफ्टों में होगा—सुबह 9 बजे से 12 बजे तक पहली शिफ्ट और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक दूसरी शिफ्ट। परीक्षार्थी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक पदों के लिए परीक्षा देंगे।
कड़े दिशा-निर्देश लागू
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने परीक्षा को पारदर्शी और अनुशासित बनाए रखने के लिए पीएससी की तर्ज पर सख्त नियम लागू किए हैं। किसी भी परीक्षार्थी को लेट आने पर परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर नकलचियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
20 से 29 अप्रैल तक चलेगी परीक्षा प्रक्रिया
भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। अधिकारियों ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।
पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न पहले ही किया गया जारी
अभ्यर्थियों को पहले ही परीक्षा का स्वरूप, प्रश्नों की संरचना और पाठ्यक्रम की जानकारी प्रदान की जा चुकी है। ऐसे में सभी को सलाह दी गई है कि वे अपनी तैयारी उसी दिशा में केंद्रित रखें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले उपस्थित हों।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए