टीचर की कलयुगी करतूत, छुट्टी के लिए तीसरी के छात्र को किया मृत घोषित

Mauganj, MP

मध्य प्रदेश के मऊंगज में एक टीचर ने स्कूल के छात्र को मरा हुआ बता की छुट्टी की डिमांड. टीचर की करतूत से शिक्षा विभाग हरकत में आया.

मऊगंज जिले से एक ऐसा मामला समाने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरत में है. दरअसल यहां के शासकीय नवीन प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ मास्टर साहब ने छुट्टी लेने के लिए सारी हदें पार कर दीं. शिक्षक ने पहले तो कक्षा 3 के एक छात्र को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने की जानकारी विद्यालय के रजिस्टर में एंट्री कर दी. जीवित छात्र के मौत की खबर जैसे ही परीजनों को लगी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने तत्काल थाने पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की.

ऐसे सामने आई टीचर की करतूत

दरअसल, यह पूरा मामला मऊगंज जिले के नईगढ़ी में स्थित चिगिर टोला का है. यहां पर रहने वाला रामसरोज कोरी का बेटा शासकीय नवीन प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 3 का स्टूडेंट है. बीते दिनों सोशल मीडिया पर उसके नाम से एक हैरान कर देने वाली एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसके बाद किसी दूसरे शिक्षक ने छात्र के पिता से बात कर जानकारी ली. पिता ने जब वायरल पोस्ट मोबाइल पर देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. स्कूल के टीचर ने उसके जीवित बेटे को मृत घोषित कर दिया था. छात्र के पिता ने तत्काल वायरल हुए पोस्ट का प्रिंट आउट निकलवाया और शिक्षक की करतूत से नाराज होकर नईगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

छुट्टी लेने के लिए शिक्षक ने की ये हरकत

जांच में सामने आया कि शासकीय नवीन विद्यालय में पदस्थ शिक्षक हीरालाल पटेल ने 27 नवम्बर को स्कूल के रजिस्टर में एक जानकारी दर्ज की थी. "रजिस्टर में लिखा गया था, '' मैं हीरालाल पटेल प्राथमिक शिक्षक, 1 बजे - जितेंद्र कोरी सन ऑफ राम सरोज कोरी का देहान्त हो जाने के कारण दाह संस्कार में जा रहा हूं यह जितेंद्र कोरी मेरे विद्यालय में कक्षा 3 का नियमित छात्र रहा है.''

आरोपी शिक्षक सस्पेंड

वहीं शिक्षक हीरालाल पटेल की करतूत उजागर हुई तो मामला मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव के पास जा पहुंचा, जिसके बाद कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को मामले में जांच के निर्देश दिए. कलेक्टर ने कहा, '' अगर मामले में सत्यता पाई जाए तो शिक्षक हीरालाल पटेल के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाए, साथ ही विभागीय जांच भी की जाए.'' वहीं मामले पर जिला शिक्षा आधिकारी सुदामा लाल गुप्ता ने कहा, '' कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षक हीरालाल पटेल को तत्काला प्रभाव से निलंबित किया गया है. साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Dec 2024 By दैनिक जागरण

टीचर की कलयुगी करतूत, छुट्टी के लिए तीसरी के छात्र को किया मृत घोषित

Mauganj, MP

मऊगंज जिले से एक ऐसा मामला समाने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरत में है. दरअसल यहां के शासकीय नवीन प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ मास्टर साहब ने छुट्टी लेने के लिए सारी हदें पार कर दीं. शिक्षक ने पहले तो कक्षा 3 के एक छात्र को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने की जानकारी विद्यालय के रजिस्टर में एंट्री कर दी. जीवित छात्र के मौत की खबर जैसे ही परीजनों को लगी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने तत्काल थाने पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की.

ऐसे सामने आई टीचर की करतूत

दरअसल, यह पूरा मामला मऊगंज जिले के नईगढ़ी में स्थित चिगिर टोला का है. यहां पर रहने वाला रामसरोज कोरी का बेटा शासकीय नवीन प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 3 का स्टूडेंट है. बीते दिनों सोशल मीडिया पर उसके नाम से एक हैरान कर देने वाली एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसके बाद किसी दूसरे शिक्षक ने छात्र के पिता से बात कर जानकारी ली. पिता ने जब वायरल पोस्ट मोबाइल पर देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. स्कूल के टीचर ने उसके जीवित बेटे को मृत घोषित कर दिया था. छात्र के पिता ने तत्काल वायरल हुए पोस्ट का प्रिंट आउट निकलवाया और शिक्षक की करतूत से नाराज होकर नईगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

छुट्टी लेने के लिए शिक्षक ने की ये हरकत

जांच में सामने आया कि शासकीय नवीन विद्यालय में पदस्थ शिक्षक हीरालाल पटेल ने 27 नवम्बर को स्कूल के रजिस्टर में एक जानकारी दर्ज की थी. "रजिस्टर में लिखा गया था, '' मैं हीरालाल पटेल प्राथमिक शिक्षक, 1 बजे - जितेंद्र कोरी सन ऑफ राम सरोज कोरी का देहान्त हो जाने के कारण दाह संस्कार में जा रहा हूं यह जितेंद्र कोरी मेरे विद्यालय में कक्षा 3 का नियमित छात्र रहा है.''

आरोपी शिक्षक सस्पेंड

वहीं शिक्षक हीरालाल पटेल की करतूत उजागर हुई तो मामला मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव के पास जा पहुंचा, जिसके बाद कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को मामले में जांच के निर्देश दिए. कलेक्टर ने कहा, '' अगर मामले में सत्यता पाई जाए तो शिक्षक हीरालाल पटेल के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाए, साथ ही विभागीय जांच भी की जाए.'' वहीं मामले पर जिला शिक्षा आधिकारी सुदामा लाल गुप्ता ने कहा, '' कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षक हीरालाल पटेल को तत्काला प्रभाव से निलंबित किया गया है. साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/teachers-misdeed-in-maungaj-class-3-student-declared-dead-for/article-4746

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.