बोर्ड परीक्षा में एसडीएम को देख असहज हुई छात्रा, चेकिंग करने पर शिक्षकों की फटी रह गई आंखें

Shivpuri,MP

कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने सोमवार को कस्बे के सीएम राइज उत्कृष्ट उमावि केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्हें छात्रा की गतिविधियां संदिग्ध

chek

प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं. इसी क्रम में सोमवार को जिले के 68 परीक्षा केन्द्रों पर 10वी की अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी. परीक्षा को लेकर विभागीय और प्रशासनिक उड़न दस्ते मुस्तैद रहे. इसी क्रम में कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने सोमवार कस्बे के सीएम राइज उत्कृष्ट उमावि केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया.

चेकिंग के दौरान छात्रा के कपड़ों के अंदर छिपी हुई चिट मिली

निरीक्षण के दौरान जब एसडीएम कक्ष क्रमांक 16 में पहुंचे तो एक छात्रा अचानक असहज हो गई. उसकी गतिविधियां भी एसडीएम को संदिग्ध नजर आईं. संदेह के आधार पर उन्होंने एक महिला पर्यवेक्षक को बुलवा कर छात्रा की चेकिंग करवाई. चेकिंग के दौरान उसके पास कपड़ों के अंदर छिपी हुई चिट मिली. छात्रा के पास मिली नकल सामग्री को जब्त कर उसके खिलाफ पर्यवेक्षक ने नकल प्रकरण दर्ज किया.

हालांकि जिले के अन्य किसी केन्द्र पर और कोई नकल प्रकरण सामने नहीं आया और परीक्षा शांतिपूर्ण रही. अब तक संपन्न हुई बोर्ड परीक्षाओं में यह पहला नकल प्रकरण है. सोमवार को 10वी के अंग्रेजी के प्रश्रपत्र में कुल 22 हजार 258 में शामिल हुए.

जिला परीक्षा प्रभारी वत्सराज सिंह राठौड़ ने बताया "सबसे ज्यादा 214 परीक्षार्थी पोहरी विकासखण्ड के केन्द्रों पर गैरहाजिर रहे जबकि पिछोर में 184, शिवपुरी में 146, करैरा में 110, कोलारस 89, नरवर में 77 व खनियांधाना व बदरवास में 49-49 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे. जिले के 8 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केन्द्रों पर अंग्रेजी के प्रश्रपत्र में भी विशेष प्रेक्षक तैनात रहे."

अब सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा

कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देश पर डीईओ समर सिंह राठौड़ ने सभी केन्द्रों पर सीसी कैमरे लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकांश केन्द्रों पर कैमरे स्टाल भी कर दिए गए हैं. यहां बताना होगा कि अभी तक जिले के उन 24 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा था, जो केंद्र प्राइवेट स्कूलों या कॉलेज में बनाए गए हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Mar 2025 By दैनिक जागरण

बोर्ड परीक्षा में एसडीएम को देख असहज हुई छात्रा, चेकिंग करने पर शिक्षकों की फटी रह गई आंखें

Shivpuri,MP

chek

प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं. इसी क्रम में सोमवार को जिले के 68 परीक्षा केन्द्रों पर 10वी की अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी. परीक्षा को लेकर विभागीय और प्रशासनिक उड़न दस्ते मुस्तैद रहे. इसी क्रम में कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने सोमवार कस्बे के सीएम राइज उत्कृष्ट उमावि केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया.

चेकिंग के दौरान छात्रा के कपड़ों के अंदर छिपी हुई चिट मिली

निरीक्षण के दौरान जब एसडीएम कक्ष क्रमांक 16 में पहुंचे तो एक छात्रा अचानक असहज हो गई. उसकी गतिविधियां भी एसडीएम को संदिग्ध नजर आईं. संदेह के आधार पर उन्होंने एक महिला पर्यवेक्षक को बुलवा कर छात्रा की चेकिंग करवाई. चेकिंग के दौरान उसके पास कपड़ों के अंदर छिपी हुई चिट मिली. छात्रा के पास मिली नकल सामग्री को जब्त कर उसके खिलाफ पर्यवेक्षक ने नकल प्रकरण दर्ज किया.

हालांकि जिले के अन्य किसी केन्द्र पर और कोई नकल प्रकरण सामने नहीं आया और परीक्षा शांतिपूर्ण रही. अब तक संपन्न हुई बोर्ड परीक्षाओं में यह पहला नकल प्रकरण है. सोमवार को 10वी के अंग्रेजी के प्रश्रपत्र में कुल 22 हजार 258 में शामिल हुए.

जिला परीक्षा प्रभारी वत्सराज सिंह राठौड़ ने बताया "सबसे ज्यादा 214 परीक्षार्थी पोहरी विकासखण्ड के केन्द्रों पर गैरहाजिर रहे जबकि पिछोर में 184, शिवपुरी में 146, करैरा में 110, कोलारस 89, नरवर में 77 व खनियांधाना व बदरवास में 49-49 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे. जिले के 8 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केन्द्रों पर अंग्रेजी के प्रश्रपत्र में भी विशेष प्रेक्षक तैनात रहे."

अब सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा

कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देश पर डीईओ समर सिंह राठौड़ ने सभी केन्द्रों पर सीसी कैमरे लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकांश केन्द्रों पर कैमरे स्टाल भी कर दिए गए हैं. यहां बताना होगा कि अभी तक जिले के उन 24 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा था, जो केंद्र प्राइवेट स्कूलों या कॉलेज में बनाए गए हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/teachers-were-torn-on-the-tears-on-checking-the-sdm/article-12515

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.