एमपी में तापमान का सितम: गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें, कई शहरों में पारा 40 डिग्री पार

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में अप्रैल महीने का दूसरा पखवाड़ा शुरू होते ही तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार से प्रदेश में गर्मी ने अपना तीखा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। एक ओर जहां कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ा है, वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश और आंधी का असर भी देखने को मिला।

दिन-रात के तापमान में बड़ा अंतर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय प्रदेश में लू जैसे हालात बन चुके हैं और दिन और रात के तापमान में करीब 10 से 15 डिग्री का अंतर देखने को मिल रहा है। कई शहरों में दिन का तापमान 38 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। बुधवार को खरगोन और बालाघाट में हल्की गरज के साथ बूंदाबांदी हुई, जबकि सिवनी, पंढुर्ना, मंडला, धार, बड़वानी, बुरहानपुर और बैतूल में बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।

रतलाम बना सबसे गर्म शहर
बीते 24 घंटों के दौरान रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, नर्मदापुरम में 41.6 डिग्री, खंडवा में 41.5 डिग्री, खरगोन और नरसिंहपुर में 41 डिग्री और उज्जैन में 40.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी में सबसे कम 18.4 डिग्री और अमरकंटक में 18.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

अब और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जिन मौसमी सिस्टम की वजह से पिछले दिनों कहीं-कहीं बादल, हवाएं और बूंदाबांदी देखने को मिली थी, वो अब कमजोर हो चुके हैं। इसके चलते अब भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Apr 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में तापमान का सितम: गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें, कई शहरों में पारा 40 डिग्री पार

BHOPAL, MP

दिन-रात के तापमान में बड़ा अंतर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय प्रदेश में लू जैसे हालात बन चुके हैं और दिन और रात के तापमान में करीब 10 से 15 डिग्री का अंतर देखने को मिल रहा है। कई शहरों में दिन का तापमान 38 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। बुधवार को खरगोन और बालाघाट में हल्की गरज के साथ बूंदाबांदी हुई, जबकि सिवनी, पंढुर्ना, मंडला, धार, बड़वानी, बुरहानपुर और बैतूल में बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।

रतलाम बना सबसे गर्म शहर
बीते 24 घंटों के दौरान रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, नर्मदापुरम में 41.6 डिग्री, खंडवा में 41.5 डिग्री, खरगोन और नरसिंहपुर में 41 डिग्री और उज्जैन में 40.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी में सबसे कम 18.4 डिग्री और अमरकंटक में 18.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

अब और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जिन मौसमी सिस्टम की वजह से पिछले दिनों कहीं-कहीं बादल, हवाएं और बूंदाबांदी देखने को मिली थी, वो अब कमजोर हो चुके हैं। इसके चलते अब भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/temperature-heat-in-mp-increased-difficulties-mercury-crosses-40-degrees/article-17911

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.