मंदसौर में प्रेम विवाह विवाद से उपजा तनाव, जाट-पाटीदार समाज में भिड़ंत; गोली चलने से 7 घायल

Mandsaur, MP

मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के गांव नाटाराम में शुक्रवार देर रात जाट और पाटीदार समाज के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

झड़प के दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ गोलीबारी भी हुई। घटना में एक महिला समेत 7 लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन लोगों को पैर में गोली लगी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

प्रेम विवाह बना रंजिश की जड़

जानकारी के मुताबिक, जाट समाज के धारा सिंह ने करीब छह साल पहले पाटीदार समाज की युवती सलोनी से प्रेम विवाह किया था। तभी से दोनों समुदायों के बीच तनाव बना रहता है। 21 जुलाई को कांवड़ यात्रा के दौरान भी इसी वजह से झगड़ा हुआ था, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

गोलीबारी से मची अफरा-तफरी

शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी और धारदार हथियार चले। इस दौरान गोलियां भी चलीं, जिनसे अरविंद पाटीदार, प्रदीप पाटीदार और दशरत जाट के पैरों में गोली लगी।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी हिरासत में

सीतामऊ थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के अनुसार, झड़प में जाट समाज के 4 और पाटीदार समाज के 3 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 लोगों—राधेश्याम, अशोक, भरत, मान सिंह, विशाल, महावीर, सूरज, श्यामलाल, घनश्याम, मोहन, जगदीश, राम और अरविंद—के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Aug 2025 By दैनिक जागरण

मंदसौर में प्रेम विवाह विवाद से उपजा तनाव, जाट-पाटीदार समाज में भिड़ंत; गोली चलने से 7 घायल

Mandsaur, MP

झड़प के दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ गोलीबारी भी हुई। घटना में एक महिला समेत 7 लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन लोगों को पैर में गोली लगी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

प्रेम विवाह बना रंजिश की जड़

जानकारी के मुताबिक, जाट समाज के धारा सिंह ने करीब छह साल पहले पाटीदार समाज की युवती सलोनी से प्रेम विवाह किया था। तभी से दोनों समुदायों के बीच तनाव बना रहता है। 21 जुलाई को कांवड़ यात्रा के दौरान भी इसी वजह से झगड़ा हुआ था, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

गोलीबारी से मची अफरा-तफरी

शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी और धारदार हथियार चले। इस दौरान गोलियां भी चलीं, जिनसे अरविंद पाटीदार, प्रदीप पाटीदार और दशरत जाट के पैरों में गोली लगी।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी हिरासत में

सीतामऊ थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के अनुसार, झड़प में जाट समाज के 4 और पाटीदार समाज के 3 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 लोगों—राधेश्याम, अशोक, भरत, मान सिंह, विशाल, महावीर, सूरज, श्यामलाल, घनश्याम, मोहन, जगदीश, राम और अरविंद—के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tension-arising-from-love-marriage-dispute-in-mandsaur-7-injured/article-31333

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.