- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जबलपुर की खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्टरी में भयानक विस्फोट, 13 लोग हुए बुरी तरह घायल; दो की मौत
जबलपुर की खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्टरी में भयानक विस्फोट, 13 लोग हुए बुरी तरह घायल; दो की मौत
JABALPUR, MP
मध्य प्रदेश के जबलपुर के खमरिया स्थित ऑर्डिनेंस फैक्टरी में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। फैक्टरी में जबरदस्त धमाका हुआ है। इस हादसे में दो कर्मचारियों की मौत की खबर है।
जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया के एफ6 अनुभाग में मंगलवार की सुबह पिच्योरा बम को बॉयल्ड आउट करते समय फायर हो गया। जिस समय ब्लास्ट हुआ उस वक्त भवन में लगभग 12 से 13 लोग काम कर रहे थे। सभी लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को महाकौशल हॉस्पिटल भेज दिया गया है, जहां उपचार जारी है।

कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका
चिकित्सकों ने बताया कि महाकौशल हॉस्पिटल रेफर किया गया है, उनके नाम है श्यामलाल और रणधीर है। दोनों की हालत गंभीर है, जिन्हें कम चोट लगी है उनका भी उपचार किया जा रहा है। वहीं मलबे में कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका। राहत बचाव कार्य जारी है।
खबर अपडेट की जा रही है...
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए