- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- माफिया का आतंकः वन विभाग पर हमला कर ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा ले गए बदमाश, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची प...
माफिया का आतंकः वन विभाग पर हमला कर ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा ले गए बदमाश, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
Murena, MP
मध्य प्रदेश के मुरैना में रेत माफियाओं का आतंक देखने को मिल रहा है। जहां रेत माफियाओं के बाद अब पत्थर माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर हमला लिया। और ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाकर ले गए । माफियाओं के बुलंद हौसले को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि उन्हें राजनेताओं का संरक्षण है।
मामला रामपुर थाना क्षेत्र का है। जहां पत्थर माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर हमला कर ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाकर ले गए। वन विभाग की टीम अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई कर रही थी, तभी माफियाओं ने हमला कर दिया और पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को उनके कब्जे से ले लिया। घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को दी। इसके बाद भी पुलिस मौके पर समय पर नहीं आई।
बतादें कि, यह घटना थाने से केवल 300 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे यह सवाल उठता है कि माफियाओं को किसका संरक्षण प्राप्त है। स्थानीय लोगों की माने तो जिले में माफियाओं को राजनेताओं का खुला संरक्षण मिल रहा है, जिससे वे बिना किसी डर के इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए