थानेदार को मूसा गैंग से खतरा, अपने ही थाने में लिखी अपनी रिपोर्ट, लाइन अटैच

Rewa, MP

थाने में खुद फरियादी बने मऊगंज थाना प्रभारी सनत कुमार द्विवेदी, रोजनामचा में लिखा "मूसा गैंग से खतरा", आईजी ने किया लाइन अटैच.

अकसर आपने देखा और सुना होगा कि पीड़ित अपनी फरियाद लेकर थाने जाते हैं और पुलिस से मदद की गुहार लगाते हैं. मगर मऊगंज थाने में थाना प्रभारी खुद ही फरियादी बन गए और थाने की रोजनामचा में अपनी ही फरियाद लिखवा दी. रोजनामचा में जिक्र करते हुए थाना प्रभारी ने एक कथित कांग्रेस नेता, शातिर अपराधी और इन्हीं से सरंक्षण प्राप्त 'मूसा गैंग' से खुद की जान को खतरा बताया है.

इस बात की खबर जैसे ही पुलिस महकमे के आला अफसरों को हुई तो विभाग में हड़कंप मच गया, जिसके बाद सबसे पहले तो पीड़ित थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया. इसके बाद मामले की जांच के निर्देश दिए.

क्यों लिखा 'मूसा गैंग से खतरा'?

दरअसल, थाना प्रभारी सनत कुमार द्विवेदी के कहने पर उप निरीक्षक ने रोजनामचा में रिपोर्ट डाली. इस रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए उल्लेख किया गया है कि कथित कांग्रेसी नेता अपने आधा सैकड़ा समर्थकों के साथ थाने आए और जमकर अभद्रता की. इसके बाद कांग्रेस नेता ने गालियां और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए थाना प्रभारी को धमकियां भी दीं. थाना प्रभारी ने अपनी फरियाद में लिखा, '' थाने पहुंचे लोग मारपीट करने में आमादा थे. पुलिस बल की कमी होने के चलते जबाव नहीं दे पाए. मैं परिवार के साथ अकेले रहता हूं. ये शराब तस्करी से जुड़े हुए हैं, इनके सरंक्षण में एक गैंग चलती है जिसे मूसा गैंग कहते हैं. ये गैंग कभी भी मुझपर हमला कर सकती है.''

Mauganj TI Sanat kumar Dwivedi
थाना प्रभारी सनत कुमार द्विवेदी 
 
सीसीटीवी में सबकुछ रिकॉर्ड है

थाना प्रभारी सनत कुमार द्विवेदी ने रिपोर्ट में आगे लिखा, '' थाना स्टाफ उनसे (कथित कांग्रेस नेता और उनके गुर्गे ) डरा हुआ है. हमने पुलिस लाइन से बल बुलाया और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी. मौके पर एडिशनल एसपी अनुराग पाण्डेय उपस्थित हुए और मामले को शांत कराया. यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में रिकॉर्ड है.''

मामले की जानकारी देते रीवा प्रभारी आईजी (Etv Bharat)

मूसा गैंग ने घेरा था थाना

मिली जानकारी के मुताबिक मऊगंज में इन दिनों कुछ तथा कथित नेताओं के संरक्षण में एक क्रिमिनल गैंग सक्रिय है, जिसे मूसा गैंग कहा जाता है. बीते दिनों एक सोनी पविवार के युवक के साथ इसी गैंग के लोगों ने मारपीट की थी. पीड़ित ने थाने में शिकायत की और एमएलसी व रिपोर्ट कराने युवक को थाने बुलाया गया. इसके पहले ही कथित तौर पर मूसा गैंग के आधा सैंकड़ा लोग थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया. इस दौरान भीड़ ने थाना प्रभारी और स्टाफ पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाया. किसी तरह मामला शांत हुआ लेकिन घटना से आहत हुए थाना प्रभारी की ओर से उप निरीक्षक ने रोजनामचा में उनकी शिकायत का उल्लेख कर दिया.

थाना प्रभारी लाइन हाजिर, आईजी बोले जांच होगी

यह ममला जैसे ही उजागर हुआ तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. मामले पर रीवा संभाग के प्रभारी आईजी, (डीआईजी) साकेत प्रकाश पांडे ने बताया, '' थाना प्रभारी ने रोजनामचा में रिपोर्ट दर्ज की है. मामले की जांच कराई जा रही है. एएसपी मामले की जांच कर रहे है और प्रारंभिक जांच में कुछ त्रुटियां पाई गई हैं इसलिए थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Feb 2025 By दैनिक जागरण

थानेदार को मूसा गैंग से खतरा, अपने ही थाने में लिखी अपनी रिपोर्ट, लाइन अटैच

Rewa, MP

अकसर आपने देखा और सुना होगा कि पीड़ित अपनी फरियाद लेकर थाने जाते हैं और पुलिस से मदद की गुहार लगाते हैं. मगर मऊगंज थाने में थाना प्रभारी खुद ही फरियादी बन गए और थाने की रोजनामचा में अपनी ही फरियाद लिखवा दी. रोजनामचा में जिक्र करते हुए थाना प्रभारी ने एक कथित कांग्रेस नेता, शातिर अपराधी और इन्हीं से सरंक्षण प्राप्त 'मूसा गैंग' से खुद की जान को खतरा बताया है.

इस बात की खबर जैसे ही पुलिस महकमे के आला अफसरों को हुई तो विभाग में हड़कंप मच गया, जिसके बाद सबसे पहले तो पीड़ित थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया. इसके बाद मामले की जांच के निर्देश दिए.

क्यों लिखा 'मूसा गैंग से खतरा'?

दरअसल, थाना प्रभारी सनत कुमार द्विवेदी के कहने पर उप निरीक्षक ने रोजनामचा में रिपोर्ट डाली. इस रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए उल्लेख किया गया है कि कथित कांग्रेसी नेता अपने आधा सैकड़ा समर्थकों के साथ थाने आए और जमकर अभद्रता की. इसके बाद कांग्रेस नेता ने गालियां और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए थाना प्रभारी को धमकियां भी दीं. थाना प्रभारी ने अपनी फरियाद में लिखा, '' थाने पहुंचे लोग मारपीट करने में आमादा थे. पुलिस बल की कमी होने के चलते जबाव नहीं दे पाए. मैं परिवार के साथ अकेले रहता हूं. ये शराब तस्करी से जुड़े हुए हैं, इनके सरंक्षण में एक गैंग चलती है जिसे मूसा गैंग कहते हैं. ये गैंग कभी भी मुझपर हमला कर सकती है.''

Mauganj TI Sanat kumar Dwivedi
थाना प्रभारी सनत कुमार द्विवेदी 
 
सीसीटीवी में सबकुछ रिकॉर्ड है

थाना प्रभारी सनत कुमार द्विवेदी ने रिपोर्ट में आगे लिखा, '' थाना स्टाफ उनसे (कथित कांग्रेस नेता और उनके गुर्गे ) डरा हुआ है. हमने पुलिस लाइन से बल बुलाया और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी. मौके पर एडिशनल एसपी अनुराग पाण्डेय उपस्थित हुए और मामले को शांत कराया. यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में रिकॉर्ड है.''

मामले की जानकारी देते रीवा प्रभारी आईजी (Etv Bharat)

मूसा गैंग ने घेरा था थाना

मिली जानकारी के मुताबिक मऊगंज में इन दिनों कुछ तथा कथित नेताओं के संरक्षण में एक क्रिमिनल गैंग सक्रिय है, जिसे मूसा गैंग कहा जाता है. बीते दिनों एक सोनी पविवार के युवक के साथ इसी गैंग के लोगों ने मारपीट की थी. पीड़ित ने थाने में शिकायत की और एमएलसी व रिपोर्ट कराने युवक को थाने बुलाया गया. इसके पहले ही कथित तौर पर मूसा गैंग के आधा सैंकड़ा लोग थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया. इस दौरान भीड़ ने थाना प्रभारी और स्टाफ पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाया. किसी तरह मामला शांत हुआ लेकिन घटना से आहत हुए थाना प्रभारी की ओर से उप निरीक्षक ने रोजनामचा में उनकी शिकायत का उल्लेख कर दिया.

थाना प्रभारी लाइन हाजिर, आईजी बोले जांच होगी

यह ममला जैसे ही उजागर हुआ तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. मामले पर रीवा संभाग के प्रभारी आईजी, (डीआईजी) साकेत प्रकाश पांडे ने बताया, '' थाना प्रभारी ने रोजनामचा में रिपोर्ट दर्ज की है. मामले की जांच कराई जा रही है. एएसपी मामले की जांच कर रहे है और प्रारंभिक जांच में कुछ त्रुटियां पाई गई हैं इसलिए थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/thanedar-attacked-his-report-line-written-in-his-own-police/article-10226

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.