- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- 11वीं के छात्र ने खुद रची अपने अपहरण की कहानी, Instagram कॉल से मांगी 30 लाख की फिरौती
11वीं के छात्र ने खुद रची अपने अपहरण की कहानी, Instagram कॉल से मांगी 30 लाख की फिरौती
Morena, MP
मप्र के मुरैना जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें 11वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। 17 वर्षीय इस नाबालिग ने ग्वालियर के दो युवकों के साथ मिलकर परिजनों से 30 लाख रुपए की फिरौती मांगने का प्लान तैयार किया।
सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए छात्र ने अपनी बहन को Instagram पर कॉल कर डराने की कोशिश की।
पुलिस ने इस केस को गंभीरता से लिया और साइबर सेल से लेकर विभिन्न थाना क्षेत्रों के करीब 200 CCTV फुटेज खंगाल डाले। आखिरकार, ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर अकेले बैठे छात्र की लोकेशन ट्रेस हुई और पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। उसके साथ शामिल दोनों युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना की शुरुआत: लापता छात्र और Instagram कॉल
28 जुलाई को अंबाह थाना क्षेत्र से छात्र लापता हो गया था। परिजनों ने पहले खुद तलाश की, लेकिन न मिलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। अगले ही दिन उसकी बहन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अज्ञात कॉल आया, जिसमें 30 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई।
CCTV फुटेज बना सबसे बड़ा सुराग
पुलिस और साइबर टीम ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर लगे कैमरों में छात्र को बैठा हुआ देखा। वह अकेले स्टेशन पहुंचा था और वहीं कुछ देर बैठा रहा। इसी दौरान उसकी मुलाकात राहुल और बिट्टा नाम के दो युवकों से हुई।
फर्जी अपहरण का आइडिया वहीं आया
बातचीत के दौरान छात्र ने इन दोनों को अपने झूठे अपहरण की योजना बताई। तीनों ने मिलकर उसे बंधक दिखाने की स्क्रिप्ट तैयार की। पट्टी और तौलिया खरीदकर, ग्वालियर किले की तलहटी में उसका सिर बांधा गया, हाथों में तौलिया लपेटी गई और फोटो खींची गई ताकि असली किडनैप जैसा लगे।
Instagram कॉल से मांगी गई फिरौती
बाद में बहोड़ापुर इलाके के एक घर में जाकर तीनों ने उसी फोटो को बहन को भेजा और कॉल कर फिरौती मांगी। बिट्टा और राहुल ने नाबालिग की पहचान छुपाते हुए परिजनों को गुमराह किया।
पुलिस की सतर्कता से खुला राज
मुरैना SP समीर सौरभ के अनुसार, मामला चुनौतीपूर्ण था, लेकिन गहन सर्च ऑपरेशन और डिजिटल ट्रेसिंग से पुलिस को सफलता मिली। कुल 200 CCTV फुटेज खंगाले गए और आरोपियों की लोकेशन तक पुलिस पहुंच गई।
आरोपी निकला हिस्ट्रीशीटर
गिरफ्तार युवक बिट्टा जाटव एक जाना-माना अपराधी है और बोहड़ापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि छात्र की इन युवकों से पहले से जान-पहचान थी या मुलाकात मौके पर हुई थी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए