भोपाल में महिला सशक्तिकरण का नया कीर्तिमान रचने जा रहा आयोजन, जंबूरी मैदान में मनेगी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में है। गोविंदपुरा स्थित जंबूरी मैदान में मराठा वीरांगना और समाज सुधारिका देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर राज्य स्तरीय भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनेगा और इसमें लाखों महिलाओं की सहभागिता होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने संयुक्त रूप से इस विशेष आयोजन के लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार किया है। इसका उद्देश्य नारी शक्ति को सम्मान देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। आयोजन में 200 से अधिक स्व-सहायता समूह, लखपति दीदी योजना की महिलाएं, और राज्यभर से आई ग्रामीण शहरी महिलाएं हिस्सा लेंगी।

सीएम यादव ने कहा, "हम नर और नारी में कोई भेद नहीं करते, बल्कि दोनों को समान अवसर देने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर यह आयोजन इसी विचार का परिलक्षण है। फरवरी में आयोजित जीआईएस की तरह यह भी एक ऐतिहासिक कार्यक्रम साबित होगा।"

महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भरता की प्रतीक

इस भव्य आयोजन के दौरान महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा विभिन्न कृषि आधारित और घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही महिलाओं को दुग्ध उत्पादन और गौशाला संचालन जैसे क्षेत्रों में भी सहभागिता देने की योजनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रयास महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम है।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि शासन की प्राथमिकता है। आयोजन में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आई महिलाएं अपने अनुभव साझा करेंगी, जिससे अन्य समूहों को भी प्रेरणा मिलेगी।

भोपाल बनेगा नया रिकॉर्डधारी

राज्य सरकार को विश्वास है कि यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक और सामाजिक उदाहरण बनेगा, बल्कि इसमें सहभागिता के स्तर पर भी नया रिकॉर्ड स्थापित करेगा। इससे भोपाल को एक नई पहचान मिलेगी और महिला नेतृत्व को नई दिशा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 May 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में महिला सशक्तिकरण का नया कीर्तिमान रचने जा रहा आयोजन, जंबूरी मैदान में मनेगी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनेगा और इसमें लाखों महिलाओं की सहभागिता होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने संयुक्त रूप से इस विशेष आयोजन के लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार किया है। इसका उद्देश्य नारी शक्ति को सम्मान देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। आयोजन में 200 से अधिक स्व-सहायता समूह, लखपति दीदी योजना की महिलाएं, और राज्यभर से आई ग्रामीण शहरी महिलाएं हिस्सा लेंगी।

सीएम यादव ने कहा, "हम नर और नारी में कोई भेद नहीं करते, बल्कि दोनों को समान अवसर देने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर यह आयोजन इसी विचार का परिलक्षण है। फरवरी में आयोजित जीआईएस की तरह यह भी एक ऐतिहासिक कार्यक्रम साबित होगा।"

महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भरता की प्रतीक

इस भव्य आयोजन के दौरान महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा विभिन्न कृषि आधारित और घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही महिलाओं को दुग्ध उत्पादन और गौशाला संचालन जैसे क्षेत्रों में भी सहभागिता देने की योजनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रयास महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम है।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि शासन की प्राथमिकता है। आयोजन में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आई महिलाएं अपने अनुभव साझा करेंगी, जिससे अन्य समूहों को भी प्रेरणा मिलेगी।

भोपाल बनेगा नया रिकॉर्डधारी

राज्य सरकार को विश्वास है कि यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक और सामाजिक उदाहरण बनेगा, बल्कि इसमें सहभागिता के स्तर पर भी नया रिकॉर्ड स्थापित करेगा। इससे भोपाल को एक नई पहचान मिलेगी और महिला नेतृत्व को नई दिशा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-300th-birth-anniversary-of-ahilyabai-holkar-will-be-held/article-21676

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.