गौर यूनिवर्सिटी का 33वां दीक्षांत समारोह: स्वामी रामभद्राचार्य को मानद डी.लिट्, नितिन गडकरी वर्चुअली शामिल

Sagar, MP

सागर स्थित डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में गुरुवार को 33वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर जहां एक ओर ज्ञान और आध्यात्म का समागम देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों की उपलब्धियों ने समारोह को गौरवशाली बना दिया।

इस मौके पर पद्मविभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को विश्वविद्यालय की ओर से मानद डी.लिट् उपाधि से सम्मानित किया गया, जिसे उन्होंने श्रद्धापूर्वक अपने माथे से लगाकर स्वीकार किया। अपने प्रेरणादायक भाषण में उन्होंने छात्रों से राष्ट्र और मानवता के लिए समर्पित जीवन जीने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि नितिन गडकरी वर्चुअल रूप से जुड़े
केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, लेकिन खराब मौसम के चलते वे सागर नहीं पहुंच सके। उन्होंने जबलपुर से वर्चुअली संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कुलपति डॉ. नीलिमा गुप्ता का वक्तव्य
कुलपति डॉ. नीलिमा गुप्ता ने स्वागत भाषण में कहा कि विश्वविद्यालय न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि संस्कार और संस्कृति के संवाहक के रूप में भी कार्य करता है।

957 छात्रों को मिली उपाधि
समारोह में कुल 1225 छात्रों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 957 छात्र-छात्राओं को उपाधियाँ प्रदान की गईं। इनमें स्नातक (UG) के 482, स्नातकोत्तर (PG) के 426 और पीएचडी के 49 विद्यार्थी शामिल रहे।
समारोह के दौरान सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किए गए।

राजनीतिक व प्रशासनिक उपस्थिति
समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विश्वविद्यालय प्रशासन, विभिन्न विभागों के डीन, शिक्षक, पूर्व छात्र व बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

राजेंद्र शुक्ल ने गौर यूनिवर्सिटी को मध्यप्रदेश का शैक्षणिक गौरव बताते हुए कहा कि इसके विद्यार्थी भविष्य के भारत निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jun 2025 By दैनिक जागरण

गौर यूनिवर्सिटी का 33वां दीक्षांत समारोह: स्वामी रामभद्राचार्य को मानद डी.लिट्, नितिन गडकरी वर्चुअली शामिल

Sagar, MP

इस मौके पर पद्मविभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को विश्वविद्यालय की ओर से मानद डी.लिट् उपाधि से सम्मानित किया गया, जिसे उन्होंने श्रद्धापूर्वक अपने माथे से लगाकर स्वीकार किया। अपने प्रेरणादायक भाषण में उन्होंने छात्रों से राष्ट्र और मानवता के लिए समर्पित जीवन जीने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि नितिन गडकरी वर्चुअल रूप से जुड़े
केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, लेकिन खराब मौसम के चलते वे सागर नहीं पहुंच सके। उन्होंने जबलपुर से वर्चुअली संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कुलपति डॉ. नीलिमा गुप्ता का वक्तव्य
कुलपति डॉ. नीलिमा गुप्ता ने स्वागत भाषण में कहा कि विश्वविद्यालय न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि संस्कार और संस्कृति के संवाहक के रूप में भी कार्य करता है।

957 छात्रों को मिली उपाधि
समारोह में कुल 1225 छात्रों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 957 छात्र-छात्राओं को उपाधियाँ प्रदान की गईं। इनमें स्नातक (UG) के 482, स्नातकोत्तर (PG) के 426 और पीएचडी के 49 विद्यार्थी शामिल रहे।
समारोह के दौरान सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किए गए।

राजनीतिक व प्रशासनिक उपस्थिति
समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विश्वविद्यालय प्रशासन, विभिन्न विभागों के डीन, शिक्षक, पूर्व छात्र व बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

राजेंद्र शुक्ल ने गौर यूनिवर्सिटी को मध्यप्रदेश का शैक्षणिक गौरव बताते हुए कहा कि इसके विद्यार्थी भविष्य के भारत निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-33rd-convocation-of-gaur-university-included-honorary-delit-nitin/article-24955

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.