मां की मौत की खबर मिलते ही निकले, लौटते वक्त हुआ हादसा: मंदसौर में कार पलटने से युवक की मौत, तीन घायल

Mandsaur, MP

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें हरियाणा निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीन दोस्त घायल हो गए। यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सीतामऊ थाना क्षेत्र के तितरोद गांव के पास हुआ।

चारों युवक इंदौर से रोहतक लौट रहे थे। दरअसल, पवन नामक युवक को रास्ते में अपनी मां की करंट लगने से मौत की सूचना मिली थी। वह अपने दोस्तों के साथ फ्लाइट से जल्दी घर लौटना चाहता था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया।

घर लौटने की जल्दी में हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहतक (हरियाणा) निवासी अमन अहलावत, पवन, मनकीत अहलावत और अंकित खरब एक मसाला कंपनी 'गो फॉर ऑर्गेनिक' के सह-संचालक हैं। वे मंगलवार रात टाटा टियागो (HR77-DH-8914) से इंदौर एक क्लाइंट मीटिंग के लिए निकले थे। बुधवार सुबह मंदसौर के पास गरोठ में उन्हें पवन की मां के निधन की खबर मिली। ऐसे में चारों इंदौर एयरपोर्ट से रोहतक जाने की योजना बनाकर तेज़ी से रवाना हुए।

नींद की झपकी बनी जानलेवा

सीतामऊ क्षेत्र में तितरोद के पास कार चला रहे अमन को हल्की नींद की झपकी आ गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि 28 वर्षीय अमन अहलावत की मौके पर ही मौत हो गई।

पवन को गंभीर चोटें आई हैं और उसे मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, मनकीत और अंकित को मामूली चोटें आई हैं। अमन अहलावत अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

यात्रा बनी मातम का सफर

अंकित खरब ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब 9:30 बजे वे रोहतक से निकले थे। रास्ते में दुखद खबर मिली और सभी ने इंदौर से फ्लाइट पकड़ने की योजना बनाई ताकि पवन समय पर घर पहुंच सके। लेकिन अमन को नींद आने से गाड़ी पलट गई और सब कुछ बदल गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मां की मौत की खबर मिलते ही निकले, लौटते वक्त हुआ हादसा: मंदसौर में कार पलटने से युवक की मौत, तीन घायल

Mandsaur, MP

चारों युवक इंदौर से रोहतक लौट रहे थे। दरअसल, पवन नामक युवक को रास्ते में अपनी मां की करंट लगने से मौत की सूचना मिली थी। वह अपने दोस्तों के साथ फ्लाइट से जल्दी घर लौटना चाहता था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया।

घर लौटने की जल्दी में हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहतक (हरियाणा) निवासी अमन अहलावत, पवन, मनकीत अहलावत और अंकित खरब एक मसाला कंपनी 'गो फॉर ऑर्गेनिक' के सह-संचालक हैं। वे मंगलवार रात टाटा टियागो (HR77-DH-8914) से इंदौर एक क्लाइंट मीटिंग के लिए निकले थे। बुधवार सुबह मंदसौर के पास गरोठ में उन्हें पवन की मां के निधन की खबर मिली। ऐसे में चारों इंदौर एयरपोर्ट से रोहतक जाने की योजना बनाकर तेज़ी से रवाना हुए।

नींद की झपकी बनी जानलेवा

सीतामऊ क्षेत्र में तितरोद के पास कार चला रहे अमन को हल्की नींद की झपकी आ गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि 28 वर्षीय अमन अहलावत की मौके पर ही मौत हो गई।

पवन को गंभीर चोटें आई हैं और उसे मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, मनकीत और अंकित को मामूली चोटें आई हैं। अमन अहलावत अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

यात्रा बनी मातम का सफर

अंकित खरब ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब 9:30 बजे वे रोहतक से निकले थे। रास्ते में दुखद खबर मिली और सभी ने इंदौर से फ्लाइट पकड़ने की योजना बनाई ताकि पवन समय पर घर पहुंच सके। लेकिन अमन को नींद आने से गाड़ी पलट गई और सब कुछ बदल गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-accident-occurred-while-returning-as-soon-as-the-news/article-24743

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.