- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- युवक के शरीर में कंप्रेसर से भरी हवा, ई-रिक्शा में छोड़कर भागे आरोपी; एमवाय अस्पताल में हुई मौत
युवक के शरीर में कंप्रेसर से भरी हवा, ई-रिक्शा में छोड़कर भागे आरोपी; एमवाय अस्पताल में हुई मौत
INDORE, MP
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 30 वर्षीय युवक मोतीराम की कंप्रेसर से शरीर में हवा भरने के कारण मौत हो गई। पीड़ित को कुछ युवक गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल के बाहर ई-रिक्शा में छोड़कर फरार हो गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
दाल मिल में काम करता था मोतीराम
मृतक मोतीराम आजाद नगर इलाके का रहने वाला था और एक दाल मिल में मजदूरी करता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुबह फैक्ट्री में काम के दौरान उसके साथ मजाक किया गया, जिसमें उसके शरीर में जबरन कंप्रेसर की हवा भर दी गई।
🎥 CCTV में नहीं दिखी घटना, जांच में जुटी पुलिस
हालांकि, फैक्ट्री परिसर में सीसीटीवी कैमरे मौजूद थे, लेकिन जहां यह घटना हुई वहां ग्रीन नेट लगी होने की वजह से दृश्य कैद नहीं हो सके। पुलिस ने CCTV का डीवीआर जब्त कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।
👮 क्राइम ब्रांच की पुष्टि
इंदौर क्राइम ब्रांच के एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने मीडिया को बताया कि, "प्रारंभिक जांच में यही सामने आया है कि युवक की मौत कंप्रेसर की हवा शरीर में भरने से हुई है। आजाद नगर थाने में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए