- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रीवा में नाबालिग अपहरण और दुष्कर्म का मामला, आरोपी सतना से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
रीवा में नाबालिग अपहरण और दुष्कर्म का मामला, आरोपी सतना से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
Rewa, MP
रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी सुजीत कुशवाहा (25) को सतना से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता ने 09 सितंबर 2025 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 04 सितंबर दोपहर लगभग 12 बजे बिना बताए घर से चली गई। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की।
थाना प्रभारी जनेह और उनकी टीम ने 04 अक्टूबर 2025 को अपहृता को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गौहनिया से बरामद किया।
पीड़िता के बयान में सामने आया कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर ट्रक में बैठाया और बैंगलुरु ले गया। इसके बाद आरोपी ने गौहनिया में किराए के कमरे में बालिका को रखा और इस दौरान कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी से पीड़िता की पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी।
मामले में पुलिस ने धारा 64 बीएनएस, 5/6 पॉक्सो एक्ट और 3 (2)(5) एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपी ट्रक चालक है और मामले की गहन जांच जारी है।
थाना प्रभारी जनेह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया है और सुरक्षा तथा न्याय सुनिश्चित करने के लिए मामले की निगरानी की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए