भोपाल में लिव-इन पार्टनर की हत्या: चादर में लपेट शव के पास दो रातें गुजारता रहा आरोपी

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल के स्टेशन बजरिया इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रहने वाले एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को चादर में लपेटकर दो दिन तक उसके पास ही सोता रहा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामला हत्या की धाराओं में दर्ज किया जा रहा है।

साढ़े तीन साल से रह रहे थे साथ, विवाद के बाद ली जान

थाना स्टेशन बजरिया की प्रभारी शिल्पा कौरव के अनुसार, मृतका की पहचान 29 वर्षीय रितिका सेन के रूप में हुई है, जो सचिन राजपूत के साथ करारिया फॉर्म गायत्री नगर के मकान नंबर 34 में पिछले ढाई-तीन साल से लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। पुलिस के अनुसार, शनिवार-रविवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद सचिन ने गला दबाकर रितिका की हत्या कर दी।

शव के पास दो रातें बिताईं, दोस्त से की हत्या की बात

हत्या के बाद सचिन रविवार और सोमवार की रात शव के पास ही सोता रहा। उसने शराब के नशे में अपने दोस्त को हत्या की बात बताई, लेकिन दोस्त को उस समय विश्वास नहीं हुआ। सोमवार रात दोबारा जब उसने यही बात दोहराई तो दोस्त घर पहुंचा और रितिका का शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

डायल 100 पर दी गई सूचना, मौके से आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव में डिकंपोज़िंग शुरू हो चुकी थी। पुलिस ने मौके से आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह रितिका से पीछा छुड़ाना चाहता था, लेकिन वह अलग होने को तैयार नहीं थी।

शराब पीने को लेकर हुआ था झगड़ा

आरोपी ने बताया कि घटना वाली रात वह शराब पीकर घर लौटा था, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी झगड़े के दौरान उसने रितिका का गला दबा दिया। हत्या के बाद वह शव को बिस्तर पर ही चादर में लपेटकर सोता रहा।

किराए के मकान में रहते थे, मकान मालिक को बताया था पति-पत्नी

मकान मालिक ने बताया कि दोनों 10 महीने पहले उनके घर में किराए से रहने आए थे। उन्होंने खुद को पति-पत्नी बताया था, इसलिए पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया। मकान मालिक के अनुसार, इससे पहले भी दोनों छह महीने तक उनके यहां रह चुके थे और उस दौरान कोई विवाद नहीं हुआ था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में लिव-इन पार्टनर की हत्या: चादर में लपेट शव के पास दो रातें गुजारता रहा आरोपी

Bhopal, MP

साढ़े तीन साल से रह रहे थे साथ, विवाद के बाद ली जान

थाना स्टेशन बजरिया की प्रभारी शिल्पा कौरव के अनुसार, मृतका की पहचान 29 वर्षीय रितिका सेन के रूप में हुई है, जो सचिन राजपूत के साथ करारिया फॉर्म गायत्री नगर के मकान नंबर 34 में पिछले ढाई-तीन साल से लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। पुलिस के अनुसार, शनिवार-रविवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद सचिन ने गला दबाकर रितिका की हत्या कर दी।

शव के पास दो रातें बिताईं, दोस्त से की हत्या की बात

हत्या के बाद सचिन रविवार और सोमवार की रात शव के पास ही सोता रहा। उसने शराब के नशे में अपने दोस्त को हत्या की बात बताई, लेकिन दोस्त को उस समय विश्वास नहीं हुआ। सोमवार रात दोबारा जब उसने यही बात दोहराई तो दोस्त घर पहुंचा और रितिका का शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

डायल 100 पर दी गई सूचना, मौके से आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव में डिकंपोज़िंग शुरू हो चुकी थी। पुलिस ने मौके से आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह रितिका से पीछा छुड़ाना चाहता था, लेकिन वह अलग होने को तैयार नहीं थी।

शराब पीने को लेकर हुआ था झगड़ा

आरोपी ने बताया कि घटना वाली रात वह शराब पीकर घर लौटा था, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी झगड़े के दौरान उसने रितिका का गला दबा दिया। हत्या के बाद वह शव को बिस्तर पर ही चादर में लपेटकर सोता रहा।

किराए के मकान में रहते थे, मकान मालिक को बताया था पति-पत्नी

मकान मालिक ने बताया कि दोनों 10 महीने पहले उनके घर में किराए से रहने आए थे। उन्होंने खुद को पति-पत्नी बताया था, इसलिए पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया। मकान मालिक के अनुसार, इससे पहले भी दोनों छह महीने तक उनके यहां रह चुके थे और उस दौरान कोई विवाद नहीं हुआ था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-accused-spent-two-nights-near-the-dead-body-wrapped/article-26083

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.