- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में पूर्व डीजीपी से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर पार्टनरशिप से
भोपाल में पूर्व डीजीपी से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर पार्टनरशिप से किया था बाहर
भोपाल (म.प्र.)
भोपाल में फेथ क्रिकेट अकादमी संचालक राघवेंद्र सिंह तोमर गिरफ्तार। पूर्व डीजीपी एचएम जोशी से फर्जी दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी का आरोप।
भोपाल में चार साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए फेथ क्रिकेट अकादमी के संचालक राघवेंद्र सिंह तोमर को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने प्रदेश के पहले डीजीपी, एचएम जोशी के साथ धोखाधड़ी की। हबीबगंज थाना पुलिस ने गुरुवार रात को कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस काफी समय से इस मामले की जांच कर रही थी। खबरों के मुताबिक, आरोपी ने डीजीपी को पार्टनरशिप फर्म से निकालने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। अब पुलिस इन दस्तावेजों और आर्थिक लेनदेन की भी गहराई से जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रिटायर्ड डीजीपी एचएम जोशी भोपाल के अरेरा कॉलोनी में रहते हैं। उनकी रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी में एक जमीन थी, जहां क्रिकेट अकादमी बनाने की योजना थी। इसी सिलसिले में 2017 में राघवेंद्र सिंह तोमर के साथ उनकी पार्टनरशिप हुई थी। दोनों ने मिलकर 'मैसर्स फेथ क्रिकेट क्लब' नाम से एक फर्म बनाई थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक था, लेकिन करीब दो साल बाद विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने एक फर्जी एग्रीमेंट तैयार किया और उसमें पूर्व डीजीपी के नकली हस्ताक्षर करवा लिए, ताकि उन्हें फर्म से बाहर दिखा सके।
शुरूआती जांच में दस्तावेजों में गड़बड़ी का पता चलने के बाद मामला दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी संजीव चौकसे के मुताबिक, शिकायत के आधार पर दस्तावेजों की जांच कराई गई, जिसमें धोखाधड़ी के संकेत मिले। इसके बाद आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई। देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राघवेंद्र सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कुछ और लोगों की भी भूमिका की जांच चल रही है। इस गिरफ्तारी के बाद फेथ क्रिकेट अकादमी से जुड़े लोगों में हलचल मच गई। देर रात तक पुलिस आरोपी से पूछताछ करती रही और अब आगे की कानूनी प्रक्रिया पर काम चल रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए