- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन: नारी शक्ति हमारी ऐतिहासिक विरासत, ‘विरासत से विकास’ है सरकार का...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन: नारी शक्ति हमारी ऐतिहासिक विरासत, ‘विरासत से विकास’ है सरकार का संकल्प
BHOPAL, MP
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर आयोजित प्रदेशव्यापी कार्यक्रमों के तहत शुक्रवार को शौर्य स्मारक से महिला बाइक रैली को रवाना करते हुए प्रदेशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर केवल एक शासिका नहीं थीं, बल्कि वे नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण थीं, जिनका संकल्प आज भी प्रेरणादायी है।
मुख्यमंत्री ने कहा, "राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी के जन्मोत्सव पर पूरे प्रदेश में अनेक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी क्रम में आज शौर्य स्मारक से महिला बाइक रैली को रवाना किया गया है। जब हम इतिहास के 300 से 500 साल पुराने पन्ने पलटते हैं, तो नारी शक्ति के अनेक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आते हैं – रानी दुर्गावती, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और अहिल्याबाई होलकर जैसी वीरांगनाएं हमारी धरोहर हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "हमारी सरकार इन महान नारियों के संकल्प और योगदान को आगे बढ़ाते हुए ‘विरासत से विकास’ की भावना के साथ कार्य कर रही है। पूरा मध्यप्रदेश शासन राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है।"
मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का भोपाल आगमन कल प्रस्तावित है। उन्होंने कहा, "हम सभी उनके स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह अवसर हमारे लिए एक उत्सव जैसा है, जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।"
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए