- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- VIDEO: नर्मदा नदी में जानलेवा छलांग, रील बनाकर दिया प्रशासन को खुला चैलेंज; वीडियो वायरल
VIDEO: नर्मदा नदी में जानलेवा छलांग, रील बनाकर दिया प्रशासन को खुला चैलेंज; वीडियो वायरल
Sehore, MP
मध्य प्रदेश में सोशल मीडिया पर "वायरल होने" की होड़ ने एक बार फिर इंसानी जान की कीमत को पीछे छोड़ दिया है। भैरुंदा क्षेत्र से हरदा को जोड़ने वाले नर्मदा पुल पर कुछ युवकों द्वारा उफनती नर्मदा नदी में छलांग लगाकर 'रील' बनाने का मामला सामने आया है।
यह घटना तब सामने आई है जब जिला प्रशासन और सीहोर कलेक्टर स्वयं बारिश और बांधों से छोड़े जा रहे पानी के चलते नर्मदा से दूर रहने की सख्त अपील कर रहे हैं।
'दम है तो रिकॉर्ड तोड़कर दिखाओ': वायरल वीडियो में खुली चुनौती
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक खतरनाक तरीके से नर्मदा पुल से नदी में छलांग लगाते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इस वीडियो को "दम है तो रिकॉर्ड तोड़कर दिखाओ" जैसे कैप्शन के साथ इंस्टाग्राम पर अपलोड भी किया, जो अब हटा दिया गया है।
बताया जा रहा है कि यह घटना बड़ी छिपानेर घाट की है, जहां से युवक छलांग लगाने के बाद निम्बार्क घाट की ओर तैरते हुए दिखाई देते हैं।
जानलेवा स्टंट, प्रशासन ने जताई गंभीर चिंता
प्रशासन ने इस घटना को बेहद खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताया है। अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में नर्मदा नदी में बांधों के गेट खोलने के कारण जलस्तर और बहाव दोनों बहुत तेज़ हैं, ऐसे में इस तरह का स्टंट जीवन के लिए घातक हो सकता है।
ज्ञात हो कि पूर्व में भी ऐसे ही स्टंट में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके इस प्रकार के वीडियो वायरल करने की प्रवृत्ति थमने का नाम नहीं ले रही है।
सोशल मीडिया की 'रील रेस' बन रही है खतरनाक
यह घटना आज के युवाओं में सोशल मीडिया की प्रसिद्धि पाने के लिए अपनाए जा रहे खतरनाक तरीकों की चिंताजनक तस्वीर पेश करती है। प्रशासन ने फिलहाल वीडियो की पुष्टि नहीं की है, लेकिन यदि दोषी युवक चिन्हित होते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
..........................................................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए